लखनऊ में हरिशंकरी वृक्षारोपण, जे.पी. वाहिनी ने लगाए 50 से ज्यादा पौधे
Sandesh Wahak Digital Desk: पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए आज लखनऊ के मड़ियांव स्थित सिमरा गयोढ़ी क्षेत्र में एक खास वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जे.पी. वाहिनी के अध्यक्ष के.सी. जैन और लोक भारती के राष्ट्रीय महामंत्री बृजेंद्र पाल सिंह ने मिलकर हरिशंकरी वृक्ष (पीपल, बरगद और पाकर) लगाए।

इस मौके पर बृजेंद्र पाल सिंह ने कहा पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है, ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि पेड़ वाटर लेवल को बनाए रखने में भी मदद करते हैं। जे.पी. वाहिनी के अध्यक्ष के.सी. जैन ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

इस दौरान आम, नीम, जामुन जैसे 50 से अधिक पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. अनमोल जैन और जे.पी. वाहिनी के जिला महामंत्री राम विलास सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी गणमान्य लोगों का स्वागत के.सी. जैन और राम विलास ने किया।
कार्यक्रम में गोपाल जी, जितेंद्र बहादुर सिंह, सौरभ सिंह, अवधेश, राघव, सुबोध राय, नूपुर पोद्दार, सुषमा, मनोरमा, मीनाक्षी, सुपरवेन पायल और अर्चना जैसे कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।
Also Read: Lucknow News: एलडीए के बिकाऊ इंजीनियरों ने बिगाड़ डाली जानकीपुरम की सूरत

