अयोध्या कैंट स्टेशन पर चला ‘मिशन शक्ति’ अभियान, महिलाओं को दी गई सुरक्षा और जागरूकता की जानकारी

Ayodhya News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर शनिवार को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर “मिशन शक्ति” अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

नारी स्वावलंबन से जुड़ी अहम जानकारियां दीं

यह अभियान पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रथम और थाना प्रभारी जीआरपी अयोध्या कैंट के पर्यवेक्षण में संचालित किया गया। इस दौरान उपनिरीक्षक राम नारायण यादव, महिला आरक्षी अंजू रावत, प्लेटफॉर्म ड्यूटी व QRT टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को “नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन” से जुड़ी अहम जानकारियां दीं।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने यात्रियों, महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव, यात्रा के दौरान सुरक्षा के उपाय तथा सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही मिशन शक्ति से संबंधित पम्पलेट और कार्ड भी वितरित किए गए।

महिलाओं को निम्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई —

112 – पुलिस आपातकालीन सेवा,1090 – वूमेन पावर लाइन,181 – महिला हेल्पलाइन,1091 – महिला हेल्पलाइन,1076 – सीएम हेल्पलाइन,1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन,139 – रेलवे हेल्पलाइन,182 – आरपीएफ हेल्पलाइन,1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन,108 – एम्बुलेंस सेवा,102 – एम्बुलेंस सेवा

उपनिरीक्षक राम नारायण यादव ने बताया कि “मिशन शक्ति” के तहत महिलाओं को जागरूक करना पुलिस की प्राथमिकता है ताकि वे किसी भी स्थिति में सुरक्षित और आत्मनिर्भर रह सकें।

Also Read: Lucknow News: अपहरण की कहानी निकली झूठी! बेटे ने पैसों के दबाव में ली मां की जान, CCTV ने खोला पूरा राज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.