मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: कुशीनगर में 23 नवंबर तक होंगे सामूहिक विवाह समारोह
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना’ के तहत कुशीनगर जनपद के विभिन्न विकास खंडों और नगर निकायों में आगामी 12 नवंबर से 23 नवंबर के बीच सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में सैकड़ों गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ पीले होंगे और उन्हें सामाजिक सम्मान के साथ विवाह संपन्न कराने का अवसर मिलेगा।
विवाह समारोहों का विस्तृत कार्यक्रम
जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर सभी संबंधित विभागों के सहयोग से आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सामूहिक विवाह के आयोजन स्थल और तिथियां निम्नलिखित हैं:
क्रम संख्या आयोजन की तिथि आयोजन स्थल
1 12 नवंबर किसान पी.जी. कॉलेज, सेवरही
2 13 नवंबर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, खड्डा
3 15 नवंबर फाजिलनगर इंटर कॉलेज, फाजिलनगर
4 17 नवंबर खेल का मैदान, श्री गांधी आश्रम इंटर कॉलेज, हाटा
5 19 नवंबर कर्मी स्टेडियम, जूनियर हाई स्कूल, रामकोला
6 21 नवंबर खेल का मैदान, आदर्श इंटर कॉलेज, पडरौना
7 23 नवंबर जनता इंटर कॉलेज, नेबुआ नौरंगिया
रिपोर्ट: राघवेंद्र मल्ल

