कांशीराम रैली के बाद एक्शन में मायावती, कल करेंगी यूपी के पदाधिकारियों संग बड़ी बैठक

Sandesh Wahak Digital Desk: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बीती 9 अक्टूबर को लखनऊ में आयोजित विशाल रैली की सफलता के बाद अब एक्शन के मूड में आ गई हैं। वह बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के सभी पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगी।

आगामी चुनावों और संगठन पर फोकस

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 9 अक्टूबर को पार्टी संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित हुई रैली को सफल बनाने वाले सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करना और उनका हौसला बढ़ाना है।

हालांकि, इस दौरान बसपा प्रमुख आगामी पंचायत चुनावों और लगभग डेढ़ साल बाद होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी दिशा-निर्देश देंगी।

बैठक में पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की रणनीति पर विशेष चर्चा होगी। पूर्व में दिए गए गांव-गांव में बूथ स्तर पर बैठकों के आयोजन संबंधी निर्देशों की समीक्षा भी की जाएगी।

गौरतलब है कि बसपा की 9 अक्टूबर की रैली में अनुमानित तौर पर 5 लाख से अधिक समर्थक उमड़े थे, जिससे पार्टी संगठन उत्साहित है। इस सफल रैली में मायावती ने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक आकाश आनंद को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने के संकेत भी दिए थे।

Also Read: 17 अक्टूबर को फतेहपुर जाएंगे राहुल गांधी, हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से करेंगे मुलाकात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.