Agra News: गैंगरेप पीड़िता से अधिवक्ता ने किया रेप, पुलिस से बचने के लिए आरोपी ने छत से लगाई छलांग
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा ज़िले से एक बेहद शर्मनाक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिस महिला पर साल 2022 में गैंगरेप हुआ था और जो न्याय के लिए संघर्ष कर रही थी, उसी के केस की पैरवी करने वाले वकील ने उसका शोषण कर दिया।
केस की बात के बहाने बुलाया होटल
यह घटना नवनिर्मित थाना एकता क्षेत्र की बताई जा रही है। पीड़िता औरैया की रहने वाली है और अपने पुराने गैंगरेप मामले की पैरवी के लिए आगरा कोर्ट आई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसके वकील जितेंद्र धाकरे उर्फ संतोष सिंह ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
गुरुवार को वकील जितेंद्र धाकरे ने पीड़िता से कहा कि उसके गैंगरेप मामले में समझौते की बात चल रही है, जिसके लिए उसे एक होटल में मिलना होगा। पीड़िता भरोसा करके वकील के बताए होटल ताज रॉयल पहुँची। शुरुआत में वकील वहाँ से चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद वापस आया और ज़रूरी दस्तावेज़ों पर बात करने के बहाने कमरा नंबर 106 में पीड़िता के साथ जबरदस्ती रेप किया। घटना के बाद डरी हुई पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
गिरफ्तारी से बचने के लिए छत से लगाई छलांग
पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई शुरू की। जब पुलिस आरोपी अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे को पकड़ने पहुँची, तो उसने भागने की कोशिश की और छत से छलांग लगा दी। इस छलांग के कारण उसके दोनों पैर टूट गए। एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि पुलिस ने घायल आरोपी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के बाद उसे गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है और जेल भेजा जा रहा है। यह मामला दिखाता है कि किस तरह न्याय दिलाने वाले पद पर बैठे लोग भी अपने विशेषाधिकार का दुरुपयोग कर रहे हैं।
Also Read: हथियारों की डील करते 3 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, यूपी और आंध्र प्रदेश से जुड़े तार

