कानपुर के प्रतिष्ठित शर्मा परिवार के कैलाश नाथ थामेंगे भाजपा का दामन

Kanpur News: शहर के जाने-माने शर्मा परिवार के वंशज कैलाश नाथ शर्मा जल्द ही औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। कैलाश नाथ शर्मा उस परिवार से आते हैं जिसका नाता सीधे तौर पर क्रांति और संगठन की बुनियाद से रहा है। वे महान क्रांतिकारी राम किशोर शर्मा के भतीजे और भाजपा के संस्थापक सदस्य हरी किशोर शर्मा के परिजन हैं।

भाजपा में शामिल होने के अपने फैसले पर कैलाश नाथ शर्मा ने बड़ी बेबाकी से अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, आज के राजनीतिक दौर में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां ब्राह्मण समाज का मान-सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित है। यह पार्टी न केवल समाज का ख्याल रखती है, बल्कि सर्व समाज को साथ लेकर चलने की विचारधारा पर टिकी है। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सत्ता में वापसी करेगी।

सीधे सदस्यता नहीं, पहले करेंगे ग्राउंड वर्क

कैलाश नाथ की राजनीति का तरीका थोड़ा अलग है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे तुरंत मंच पर जाकर सदस्यता नहीं लेंगे। उनकी योजना पहले अपने समर्थकों के साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में बैठकें करने की है। वे जमीनी हकीकत और कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेंगे, और जब उनका नेटवर्क पूरी तरह तैयार हो जाएगा, तब वे औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

Also Read: Varanasi News: ‘जी राम जी’ भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक, पंकज चौधरी का कांग्रेस पर हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.