साउथ सिनेमा जगत के दिग्गज एक्टर Kamal Roy का निधन
Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ सिनेमा इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जहां इंडस्ट्री के फेमस और दिग्गज अभिनेता कमल रॉय (Kamal Roy) का निधन हो गया है। कमल रॉय ने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई है। साउथ की फिल्मों में खलनायक सहित कई अहम भूमिकाएं निभाने वाले कमल रॉय (Kamal Roy) अपनी तीन बहनों के इकलौते भाई थे और उनके जाने से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर है।
दिल का दौरा बना Kamal Roy के मौत की वजह
द हिंदू की रिपोर्ट के अनुसार कमल रॉय (Kamal Roy) का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। खबरों के मुताबिक उन्होंने चेन्नई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। फिलहाल उनके परिवार की ओर से अंतिम संस्कार को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। उनके अचानक निधन की खबर से फैंस और इंडस्ट्री के लोग गहरे सदमे में हैं।
दरअसल कमल रॉय (Kamal Roy) साउथ सिनेमा के एक जाने माने फिल्मी परिवार से आते थे। उनकी बहनें उर्वशी, कल्पना और कलारंजिनी साउथ फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेसेस हैं। वह अपनी तीनों बहनों के इकलौते भाई थे। उनका एक और भाई प्रिंस भी था, जिनका कुछ साल पहले निधन हो चुका है। फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद कमल रॉय ने अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई।
Malayalam actor Kamal Roy (54) brother of actress Urvashi passed away due to cardiac arrest. He has acted in 30 films in Malayalam and debuted as a hero in the Tamil film Puthusa Padikiren Paatu.
RIP pic.twitter.com/VGJex2UjU0— Sreedhar Pillai (@sri50) January 21, 2026
टीवी से फिल्मों तक का सफर
आपको बताते चलें कि कमल रॉय (Kamal Roy) ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी सीरियल युवजनोत्सवम से की थी। इसके बाद उन्होंने मलयालम सिनेमा में कदम रखा और कई चर्चित फिल्मों में काम किया। कोलीलक्कम, किंगिनी, सयुज्यम, मंजू, कल्याण सौगंधिकम, वचलम, शोभनम, द किंग मेकर और लीडर जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खास सराहना मिली। मलयालम फिल्मों के बाद उन्होंने साउथ की अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी काम किया और अपने अभिनय का लोहा मनवाया।
इंडस्ट्री के लिए अपूरणीय क्षति
वहीं कमल रॉय (Kamal Roy) का अचानक इस तरह जाना साउथ सिनेमा इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। अपने दमदार अभिनय और अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले इस अभिनेता की कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी। उनके निधन से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा साउथ फिल्म जगत शोक में डूबा हुआ है।
Also Read: भोजशाला विवाद में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बसंत पंचमी पर पूजा भी होगी और नमाज भी

