Siddharthnagar News: नेताजी की 128वीं जयंती पर 128 बार हुई पुष्पवर्षा, राष्ट्रभक्ति के रंग में डूबे लोग

Siddharthnagar News: “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” का नारा बुलंद करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सनई चौराहे पर बेहद धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। हर साल की तरह इस बार भी क्षेत्र के युवाओं और समाजसेवियों ने मिलकर नेताजी के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नेताजी की 128वीं जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर 128 बार पुष्पवर्षा की गई। उपस्थित जनसमूह ने बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान तिरंगा अर्पण कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।

Netaji Subhas Chandra Bose Jayanti

देशभक्ति के जयकारों से गूंजा इलाका

पूरा परिसर ‘नेताजी अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से सराबोर रहा। ढोल-नगाड़ों और देशभक्ति के गीतों ने वातावरण में एक नई ऊर्जा भर दी। कार्यक्रम में शामिल हर नागरिक के चेहरे पर अपने नायक के प्रति गौरव का भाव साफ नजर आ रहा था।

इस अवसर पर समाजसेवी रमेश वर्मा, अक्षय तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सीता देवी, वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश धर द्विवेदी, सुनील पाल, मोहम्मद हुसैन, शुभम श्रीवास्तव, विनीत श्रीवास्तव, राममिलन विश्वकर्मा, आलोक पाठक सहित अनेक समाजसेवी एवं देशभक्त नागरिक उपस्थित रहे।

Also Read: नोएडा और अहमदाबाद के स्कूलों में बम की धमकी से मचा हड़कंप, ईमेल मिलने के बाद पुलिस का सघन तलाशी अभियान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.