तमिलनाडु में पीएम मोदी का शंखनाद, बोले- DMK सरकार की विदाई का काउंटडाउन शुरू
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2026 के अपने पहले तमिलनाडु दौरे पर सत्ताधारी दल DMK पर जमकर निशाना साधा। मदुरंतकम की सड़कों पर उमड़े जनसैलाब को देख उत्साहित प्रधानमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि तमिलनाडु की जनता अब बदलाव चाहती है और राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने का मन बना चुकी है।
प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में एक नया शब्द देते हुए DMK सरकार को CMC सरकार करार दिया। उन्होंने इसका अर्थ समझाते हुए कहा, C से करप्शन: जनता का भरोसा तोड़ने वाली सरकार। M से माफिया: राज्य में माफिया राज को संरक्षण देने का आरोप। C से क्राइम: बढ़ते अपराध और असुरक्षा का माहौल। पीएम मोदी ने कहा, आपने DMK को दो बार पूर्ण बहुमत दिया, लेकिन उन्होंने काम के नाम पर सिर्फ वादे किए और जनता का भरोसा तोड़ा। अब उनकी विदाई का वक्त आ गया है।
नेताजी और एमजीआर को किया याद
आज पराक्रम दिवस (नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती) के अवसर पर पीएम मोदी ने नेताजी को नमन किया। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु की वीरता और देशभक्ति का इतिहास नेताजी के आजाद हिंद फौज के संघर्षों से जुड़ा हुआ है। साथ ही, उन्होंने तमिलनाडु के जनप्रिय नेता भारत रत्न एमजी रामचंद्रन (MGR) को भी याद किया और उनके बताए विकास के रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया।
जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ की ओर इशारा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि यह जनसागर एक मजबूत संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा, तमिलनाडु अब DMK के कुशासन से मुक्ति चाहता है और भाजपा-NDA की सरकार देखना चाहता है। हमें तमिलनाडु को एक विकसित, सुरक्षित और भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना है।
Also Read: Lucknow News: रिश्वत की शिकायत मिलते ही भड़के ए.के. शर्मा, JE सस्पेंड, लाइनमैन बर्खास्त

