Barabanki News: अवसनेश्वर महादेव मंदिर के गर्भगृह में घुसे चोर, 25 लाख के चांदी के गहने और नगदी पार

Barabanki News: हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के पौराणिक अवसनेश्वर महादेव मंदिर को मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने न केवल मंदिर की सुरक्षा को भेदा, बल्कि भगवान के श्रृंगार और श्रद्धालुओं की श्रद्धा पर भी डाका डाला। बताया जा रहा है कि चोर करीब 25 लाख रुपये की चांदी और दानपात्र में जमा मोटी रकम लेकर चंपत हो गए हैं।

चोरों ने इस वारदात को बड़े ही शातिराना तरीके से अंजाम दिया। मंगलवार की देर रात जब सन्नाटा पसरा था, तब चोर औजारों के साथ मंदिर पहुंचे। मुख्य गर्भगृह तक पहुंचने के लिए उन्होंने रास्ते में लगे लोहे के कैंची गेट (चैनल) को काट डाला। भीतर घुसने के बाद चोरों ने वहां मौजूद करीब 7 से 8 किलो चांदी बटोर ली, जिसमें चांदी का क्षण, मुकुट और अन्य कीमती आभूषण शामिल थे। चोरों ने मंदिर के दानपात्र को भी नहीं बख्शा और उसमें रखी नगदी भी निकाल ली।

बुधवार की सुबह जब मंदिर के पुजारी रोजाना की तरह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो वहां का नजारा देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। मुख्य गेट टूटा हुआ था और भगवान के आभूषण गायब थे। पुजारी ने तुरंत मंदिर कमेटी के अध्यक्ष संजय गिरी को इसकी जानकारी दी। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग वहां इकट्ठा हो गए।

पुलिस की छानबीन और सीसीटीवी पर नजर

घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी (CO) और कोतवाली पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने खुद घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस अब इन सुरागों पर काम कर रही है मंदिर और आसपास लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस संदिग्धों और इलाके के शातिर अपराधियों की कुंडली खंगाल रही है।

Also Read: Animal 3 में रणबीर कपूर के लिए वांगा ने की सबसे बड़ी तैयारी!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.