असम को पीएम मोदी देंगे 8,500 करोड़ रुपये की सौगात, ब्रह्मपुत्र पर नए सेतु के साथ मिलेगी फाइटर जेट्स को इमरजेंसी लैंडिंग की ताकत
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम के दौरे पर हैं, जहाँ वे कनेक्टिविटी और सुरक्षा से जुड़ी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उनके आगमन पर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव की पावन धरती पर प्रधानमंत्री जी का हार्दिक स्वागत है। असम उन प्रोजेक्ट्स का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जो राज्य में तकनीक और विकास को नई ऊंचाई देंगे।
प्रधानमंत्री अपने दौरे की शुरुआत डिब्रूगढ़ के मोरान बाईपास से करेंगे। यहाँ वे उत्तर-पूर्व भारत की अपनी तरह की पहली आपातकालीन लैंडिंग सुविधा (Emergency Landing Facility) का जायजा लेंगे।
खासियत: इस सुविधा को भारतीय वायुसेना के तालमेल से बनाया गया है।
ताकत: यहाँ 40 टन तक के लड़ाकू विमान और 74 टन के भारी-भरकम मालवाहक विमान (Transport Aircraft) इमरजेंसी की स्थिति में उतर सकेंगे।
फायदा: यह न केवल रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के समय राहत कार्यों में भी गेम-चेंजर साबित होगी।
दोपहर में प्रधानमंत्री गुवाहाटी पहुँचेंगे, जहाँ वे ब्रह्मपुत्र नदी पर बने भव्य कुमार भास्कर वर्मा सेतु का उद्घाटन करेंगे। इसे बनाने में लगभग 3,030 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। यह पुल गुवाहाटी की कनेक्टिविटी को बदलकर रख देगा और व्यापार व यात्रा को आसान बनाएगा।
5,450 करोड़ रुपये के अन्य प्रोजेक्ट्स की झड़ी
पुल के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी गुवाहाटी के लचित घाट पर एक बड़े कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यहाँ वे 5,450 करोड़ रुपये से अधिक की कई अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस सेतु की कुछ शानदार तस्वीरें भी साझा की हैं, जो असम की बदलती तस्वीर को बयां कर रही हैं।
Also Read: भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को अमेरिका में 24 साल की जेल, सुपारी देकर पन्नू मर्डर की रची थी साजिश

