लखनऊ: सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मासूम से दुराचार का आरोपी ‘मुल्लू वर्मा’ गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग बालिका के साथ हुए यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

मामले का विवरण और कानूनी कार्यवाही

दिनांक 17 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां (वादिनी) द्वारा दी गई लिखित तहरीर के आधार पर थाना सुशांत गोल्फ सिटी में मु0अ0सं0 98/2026 दर्ज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 65(2) BNS (12 वर्ष से कम आयु की बालिका से दुष्कर्म) और 5M/6 पॉक्सो एक्ट (गुरुतर पैठकारी लैंगिक हमला) के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ।

विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान धारा 180 BNSS (पुलिस के समक्ष बयान) के तहत दर्ज किए। इसके बाद पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान माननीय न्यायालय के समक्ष धारा 183 BNSS के अंतर्गत संपन्न कराए गए।

अभियुक्त की गिरफ्तारी

अभियुक्त की तलाश के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर 18 फरवरी 2026 को आरोपी मुल्लू वर्मा को धर दबोचा गया। आरोपी का मूल निवासी ग्राम बिसानी, थाना शाह नगर, जनपद पन्ना (मध्य प्रदेश)। वर्तमान में वह ग्राम टनटहा, सेक्टर J, सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ में बताया जा रहा है।

अग्रिम कार्यवाही

पुलिस द्वारा अभियुक्त का मेडिकल परीक्षण कराने के उपरांत उसे न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है ताकि अभियुक्त को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके।

Also Read: लखनऊ में LDA का बड़ा एक्शन: काकोरी में 30 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अमीनाबाद और हुसैनगंज में कॉम्प्लेक्स सील

Get real time updates directly on you device, subscribe now.