भूकंप के झटके से हिला ईरान, 5.5 रही तीव्रता
Sandesh Wahak Digital Desk: गुरुवार का दिन भूगर्भीय हलचलों के नाम रहा। आज सुबह तिब्बत और दक्षिणी ईरान में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। जहां तिब्बत में आए भूकंप ने लोगों को डरा दिया, वहीं ईरान के भूकंप ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, क्योंकि इसकी टाइमिंग और तीव्रता को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के मुताबिक, तिब्बत में सुबह करीब 10:10 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई। राहत की बात यह रही कि इसका केंद्र जमीन के काफी नीचे (130 किलोमीटर) था, जिस वजह से जान-माल के बड़े नुकसान की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।
दक्षिणी ईरान में आए भूकंप ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने इसकी तीव्रता 5.5 बताई है। यह भूकंप सतह से महज 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिससे झटके काफी तेज महसूस हुए। अमेरिका और ईरान के बीच न्यूक्लियर डील को लेकर चल रहे भारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच, सोशल मीडिया और एक्सपर्ट्स के बीच यह सवाल उठने लगा है कि क्या यह महज भूकंप था या ईरान ने कोई भूमिगत परमाणु परीक्षण किया है? हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी इसे टेक्टोनिक एक्टिविटी ही बताया जा रहा है।
Also Read: सुप्रीम कोर्ट की राज्यों को दोटूक, मुफ्त की रेवड़ियां बांटने के बजाय रोजगार पर दें ध्यान

