Siddharthnagar News: ARTO चम्पा लाल ने संभाला कार्यभार, बोले- डग्गामार वाहनों पर लगेगा अंकुश

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में परिवहन विभाग (RTO) को नया नेतृत्व मिल गया है। अलीगढ़ से तबादला होकर आए अधिकारी चम्पा लाल ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। अब तक इस पद का अतिरिक्त प्रभार बस्ती के क्षेत्रीय संभागीय परिवहन अधिकारी के पास था, लेकिन अब चम्पा लाल की स्थाई तैनाती से विभाग के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है।

डग्गामार वाहनों पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक

कार्यभार संभालने के बाद ‘संदेश वाहक’ से बातचीत करते हुए नवागत एआरटीओ चम्पा लाल ने अपनी प्राथमिकताएं साफ कर दीं। उन्होंने कहा कि सड़क पर अवैध रूप से चलने वाले डग्गामार वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इन वाहनों को चिह्नित कर इन पर कड़ा अंकुश लगाया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके और राहगीरों का सफर सुरक्षित हो।

Siddharthnagar News: ARTO चम्पा लाल ने संभाला कार्यभार, बोले- डग्गामार वाहनों पर लगेगा अंकुश

ड्राइविंग लाइसेंस (DL) और विभाग की अन्य सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, परिवहन विभाग की 58 सेवाओं में से 44 सेवाएं पूरी तरह से ‘फेसलेस’ (ऑनलाइन) हैं। आवेदक घर बैठे इनका लाभ ले सकते हैं। डीएल बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन है, जिससे बिचौलियों की गुंजाइश खत्म होगी।

Siddharthnagar News: ARTO चम्पा लाल ने संभाला कार्यभार, बोले- डग्गामार वाहनों पर लगेगा अंकुश

उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी भी आवेदक को ऑनलाइन प्रक्रिया में या विभाग से जुड़ी कोई भी समस्या आती है, तो वे किसी भी कार्यदिवस में सीधे कार्यालय आकर उनसे संपर्क कर सकते हैं। समस्या का तुरंत समाधान किया जाएगा।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: ‘पेंशन बढ़ाए सरकार, वरना दिल्ली में देंगे दस्तक’, बाराबंकी में लोकतंत्र सेनानियों की हुंकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.