सीएम योगी ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोतरी का किया ऐलान, अब मिलेगी इतनी सैलरी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग में कार्यरत लाखों परिवारों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आया है। बजट सत्र के दौरान विधानसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के मानदेय (Honorarium) में ऐतिहासिक वृद्धि की घोषणा कर दी है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि शिक्षामित्रों के मानदेय में बड़ी बढ़ोतरी की गई है।
पहले का मानदेय: 10,000 रुपये
अब मिलेगा: 18,000 रुपये यानी सीधे तौर पर 8,000 रुपये की मासिक वृद्धि की गई है।
शिक्षामित्रों के साथ-साथ अनुदेशकों के लिए भी सरकार ने खजाना खोल दिया है।
पहले का मानदेय: 9,000 रुपये
अब मिलेगा: 17,000 रुपये अनुदेशकों के मानदेय में भी करीब 8,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।
कब से लागू होगी नई दरें
सीएम योगी ने स्पष्ट किया कि मानदेय की ये नई और बढ़ी हुई दरें अप्रैल 2026 से लागू हो जाएंगी। इसका सीधा मतलब यह है कि नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही इन कर्मचारियों के बैंक खातों में बढ़ी हुई सैलरी आनी शुरू हो जाएगी। विधानसभा में अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े हर व्यक्ति के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। इस घोषणा से प्रदेश के करीब पौने दो लाख शिक्षामित्रों और हजारों अनुदेशकों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
Also Read: ‘राहुल गांधी के घर रची गई साजिश’, AI समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भाजपा का तीखा हमला

