बेरोजगार पत्नी बेकार नहीं, Delhi High Court का अहम फैसला

Sandesh Wahak Digital Desk: Delhi High Court ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी होममेकर को ‘बेकार’ नहीं कहा जा सकता और मेंटेनेंस तय करते समय उसके घरेलू कामों को मान्यता दी जानी चाहिए। पति-पत्नी से जुड़े एक मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने स्पष्ट किया कि बेरोजगार पत्नी को बेकार मानना और उसकी मेहनत को नजरअंदाज करना गलत है।

कोर्ट (Delhi High Court) ने कहा कि घर चलाना, बच्चों की देखभाल करना और परिवार को सहारा देना सभी मेहनत के काम हैं। भले ही इन कामों के लिए सीधे तौर पर पैसे न मिलते हों और अक्सर उन्हें औपचारिक मान्यता भी न दी जाती हो, लेकिन इनकी अहमियत कम नहीं हो जाती। अदालत ने यह भी कहा कि घर पर पत्नी के काम करने से कमाने वाला पति अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन कर पाता है, ऐसे में मेंटेनेंस तय करते समय इस योगदान को अनदेखा करना वास्तविकता से परे और अनुचित होगा।

पढ़ी-लिखी पत्नी को भी मिल सकता है मेंटेनेंस

अदालत (Delhi High Court) ने इस दलील को भी खारिज कर दिया कि केवल इसलिए मेंटेनेंस देने से इनकार किया जा सकता है क्योंकि महिला पढ़ी-लिखी है और कमाने में सक्षम है। कोर्ट ने कहा कि कमाने की क्षमता और वास्तविक कमाई कानून की नजर में अलग-अलग बातें हैं। केवल यह मान लेना कि महिला नौकरी कर सकती है, उसे मेंटेनेंस से वंचित करने का आधार नहीं हो सकता।

यह फैसला एक ऐसे मामले में आया, जिसमें एक दंपति की शादी वर्ष 2012 में हुई थी और पति ने कथित तौर पर वर्ष 2020 में अपनी पत्नी और नाबालिग बेटे को छोड़ दिया था। निचली अदालतों ने यह कहते हुए महिला को अंतरिम मेंटेनेंस देने से इनकार कर दिया था कि वह शिक्षित और सक्षम है, लेकिन उसने काम न करने का फैसला किया था। जिसके बाद हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने इन आदेशों को रद्द कर दिया और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण अधिनियम के तहत उसे 50 हजार रुपये देने का निर्देश दिया।

होममेकर का काम भी श्रम है

यहां अदालत (Delhi High Court) ने अपने फैसले में यह भी कहा कि भारतीय समाज में शादी के बाद महिलाएं अक्सर अपने करियर का त्याग कर देती हैं और पति बाद में इसी त्याग को उनके खिलाफ इस्तेमाल नहीं कर सकते। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि एक होममेकर बेकार नहीं बैठती, बल्कि वह ऐसा काम करती है जिससे कमाने वाला पति या पत्नी अपने पेशेवर जीवन में बेहतर ढंग से काम कर सके।

 

Also Read: सिंगापुर में सीएम योगी का जलवा, पहले ही दिन 6650 करोड़ के निवेश पर मुहर, जेवर में बनेगा लग्जरी टाउनशिप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.