यूपी में 3 IAS और 3 PCS अधिकारियों के तबादले, बाबू लाल मीना और राजेश कुमार सिंह को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। इस फेरबदल में जहां वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर उनकी जिम्मेदारियां बढ़ाई गई हैं, वहीं पीसीएस स्तर पर भी अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारियों की सेवानिवृत्ति और प्रशासनिक कार्यकुशलता को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिए हैं।
बाबू लाल मीना: अपर मुख्य सचिव बाबू लाल मीना अब अपने वर्तमान विभागों के साथ-साथ उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा रेशम विभाग का जिम्मा भी संभालेंगे। उन्हें खाद्य प्रसंस्करण के विभागाध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जो अब तक टीके शिबू देख रहे थे।
राजेश कुमार सिंह: होमगार्ड्स के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह को पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। साथ ही वे निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण का अतिरिक्त कार्यभार भी देखेंगे।
राजकमल यादव: अपर आयुक्त (उद्योग) और एमडी यूपी लघु उद्योग निगम के पद पर तैनात राजकमल यादव को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग में विशेष सचिव के पद पर नई तैनाती मिली है।
यह बदलाव मुख्य रूप से प्रमुख सचिव सुभाष चन्द्र शर्मा की 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए पदों को भरने के लिए किया गया है।

PCS अधिकारियों के तबादले
प्रान्तीय सिविल सेवा के तीन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजेश कुमार श्रीवास्तव: ललितपुर में एडीएम (नमामि गंगे) के पद पर तैनात राजेश कुमार श्रीवास्तव को पदोन्नत करते हुए अपर आयुक्त, गोरखपुर मंडल बनाया गया है।
संजय मिश्रा: अंबेडकरनगर के उप जिलाधिकारी (SDM) संजय मिश्रा को अब ललितपुर में एडीएम (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) की कमान दी गई है।
ललित कुमार मिश्रा: सिद्धार्थनगर में तैनात एसडीएम ललित कुमार मिश्रा को मुजफ्फरनगर में इसी पद पर भेजा गया है।
Also Read: IPL 2026 की नई तारीख सामने आई, शेड्यूल बदलने पर BCCI का बड़ा फैसला

