Mathura News: 14 साल बाद लौटी लव जिहाद की शिकार युवती, हिंदू धर्म में लौटने की जताई इच्छा
Mathura News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने 14 साल बाद वापस लौटकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि साल 2012 में उसका अपहरण कर लिया गया था और जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराया गया।
पीड़िता ने बताया कि 2012 में वह मथुरा के कल्याणम करोति संस्थान में ऑटोमेट्री का कोर्स कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने अपना हिंदू नाम बताकर उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे प्रेम जाल में फंसा लिया। कुछ समय बाद वह युवक उसे लेकर बिहार चला गया।
धर्म परिवर्तन और शोषण का आरोप
पीड़िता का आरोप है कि बिहार ले जाने के बाद उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया। आरोपी ने उसके गले में पहना हुआ भगवान श्रीराम का लॉकेट तोड़कर फेंक दिया और उसे गाय का मांस खाने के लिए मजबूर किया। पीड़िता के मुताबिक, आरोपी उसे देह व्यापार के धंधे में भी धकेलना चाहता था। लंबे समय तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया गया।
किसी तरह पीड़िता ने महाराणा प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवर्धन परमार और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एपी सिंह से फेसबुक मैसेंजर के जरिए संपर्क किया। उनकी मदद से पीड़िता को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया जा सका।
हिंदू धर्म में लौटने की इच्छा जताई
अब पीड़िता ने हिंदू धर्म में वापस लौटने की इच्छा जताई है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस से निष्पक्ष जांच की अपील की है। मथुरा पुलिस ने बताया कि परिजनों ने 2012 में ही गोविंद नगर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
Also Read: इजरायल के हमलों में अब तक 1332 ईरानी नागरिकों की मौत, 180 से ज्यादा बच्चे भी शामिल

