Lucknow News: वाहन चोरों पर पुलिस का हंटर, चोरी की बुलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार

Lucknow News: राजधानी लखनऊ के थाना मड़ियांव क्षेत्र में चोरी की बुलेट मोटरसाइकिल के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मड़ियांव पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बुलेट रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

23 फरवरी को दर्ज हुई थी FIR

इस मामले में 23 फरवरी 2026 को आवेदक शुभम कुमार वर्मा पुत्र परशुराम वर्मा निवासी 551/559 सेक्टर ए सीतापुर रोड योजना जानकीपुरम थाना मड़ियांव लखनऊ ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी बुलेट रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल, जिसका नंबर UP32JK7970 और रंग लैगून नीला है, चोरी हो गई है। इस प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना मड़ियांव में मुकदमा अपराध संख्या 084/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

मुखबिर की सूचना गिरफ्तारी

जिसके बाद 12 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी हुई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति सीतापुर रोड स्थित मड़ियांव पुल के नीचे खड़ा है और किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए व्यक्ति को पकड़ लिया।

पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम आदर्श मिश्रा पुत्र जगतनारायन मिश्रा उम्र 23 वर्ष बताया। वह वर्तमान में स्कार्पियो क्लब के पास मोहल्ला आधारखेड़ा थाना गुडम्बा लखनऊ में रहता है, जबकि उसका मूल पता 521/238 बड़ा चांदगंज थाना महानगर लखनऊ है।

चोरी की बुलेट बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बुलेट रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल वाहन नंबर UP32JK7970 बरामद की। जांच के दौरान यह पुष्टि हुई कि इसी मोटरसाइकिल के संबंध में थाना मड़ियांव में मुकदमा अपराध संख्या 84/2026 दर्ज है। बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि भी की गई है।

अदालत में पेश किया गया आरोपी

पुलिस ने सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 12 मार्च 2026 को रात करीब 23.10 बजे आरोपी को विधिवत पुलिस हिरासत में लिया। सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी के लिए अन्य थानों और जनपदों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

बुलेट चोरी करना था अपराध का तरीका

पुलिस के मुताबिक आरोपी का अपराध करने का तरीका बुलेट रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल चोरी करना था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की बुलेट रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

 

Also Read: Lucknow News: लंदन से आए न्यायिक सदस्यों और बैरिस्टरों ने किया UPSIFS Lucknow का भ्रमण

Get real time updates directly on you device, subscribe now.