Lucknow News: पटवा महासभा का होली मिलन समारोह संपन्न, डॉ. पंकज बोले- शिक्षा ही समाज के विकास का असली आधार
Lucknow News: सरोजिनी नगर स्थित राज बब्बर गेस्ट हाउस में पटवा महासभा द्वारा सामाजिक समरसता के महापर्व होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।
समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक से बढ़कर एक गीत, नृत्य और अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा माहौल उत्साह से भर गया। बच्चों के इस उत्साह को बढ़ाने के लिए महासभा द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नन्हे कलाकारों को पुरस्कृत भी किया गया।
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. पंकज पटवा ने बतौर मुख्य वक्ता समाज को संबोधित किया। उन्होंने कहा, डॉ. पंकज ने जोर देकर कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की उन्नति की नींव है। अगर नई पीढ़ी शिक्षित और जागरूक होगी, तो समाज हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ेगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को बेहतर संस्कार और सही मार्गदर्शन दें।

संगठन की मजबूती और नई पहल
समारोह में पटवा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पटवा ने समाज के सामने अपना विजन रखा। उन्होंने बताया कि महासभा का एक अहम उद्देश्य योग्य युवक-युवतियों के लिए उपयुक्त जीवनसाथी खोजने में परिवारों की मदद करना भी है। उन्होंने सभी से संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की।
वहीं, प्रदेश महामंत्री अशोक पटवा ने सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए शिक्षा को अनिवार्य बताया। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे समाज की प्रगति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और आगे आकर नेतृत्व करें।

