UP Parivahan Nigam इतने हज़ार महिला कंडक्टरों की करेगा भर्ती, बिना परीक्षा सीधे मेरिट से होगा चयन

UP Parivahan Nigam News : उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में महिलाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर सामने आया है। प्रदेश सरकार के निर्देश पर 2584 पदों पर संविदा के आधार पर महिला परिचालकों (कंडक्टर) की भर्ती की जाएगी। इसके लिए प्रदेश के विभिन्न मंडलों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है।

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह

मेरिट के आधार पर होगा चयन

परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। अभ्यर्थियों का चयन इंटरमीडिएट में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट के जरिए किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए CCC (कंप्यूटर) प्रमाणपत्र अनिवार्य रखा गया है।

भर्ती में एनसीसी ‘बी’ प्रमाणपत्र, एनएसएस या भारत स्काउट एवं गाइड में राज्य या राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थियों को मेरिट में 5 प्रतिशत अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। इससे अनुशासित और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिल सकेगी।

गृह जनपद में ही मिलेगी तैनाती

इस भर्ती की खास बात यह है कि चयनित महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के अंतर्गत आने वाले डिपो में ही नियुक्ति दी जाएगी। इससे उन्हें दूसरे जिलों में जाकर काम करने की परेशानी नहीं होगी।

इन तारीखों पर लगेगा रोजगार मेला

भर्ती प्रक्रिया के तहत 25, 28 और 30 मार्च तथा 1 अप्रैल 2026 को प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा।

इनमें सहारनपुर, झांसी, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ और गोरखपुर समेत कई मंडल शामिल हैं।

इच्छुक महिला अभ्यर्थी संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय में पहुंचकर आवेदन कर सकती हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.