Anushka Sharma Comeback: 8 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की तैयारी? 1800 करोड़ क्लब वाले सुपरस्टार संग जुड़ने की चर्चा

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की टॉप लीडिंग एक्ट्रेस में शुमार Anushka Sharma के कमबैक को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बीते करीब 8 साल से फिल्मों से दूर रहीं अनुष्का की वापसी को लेकर फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अब सामने आई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सब कुछ तय योजना के मुताबिक रहा, तो अनुष्का जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर लौट सकती हैं।

साउथ सिनेमा से हो सकता है कमबैक

रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा अपने करियर की वापसी के साथ ही साउथ सिनेमा में डेब्यू कर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि वह साउथ के सुपरस्टार Allu Arjun की अपकमिंग मेगा फिल्म AA22xA6 से कमबैक कर सकती हैं। हालांकि, अभी तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि न तो मेकर्स ने की है और न ही अनुष्का शर्मा ने।

‘चकदहा एक्सप्रेस’ के बाद बदली प्लानिंग

इससे पहले अनुष्का शर्मा महिला क्रिकेटर Jhulan Goswami की बायोपिक Chakda Xpress के जरिए वापसी करने वाली थीं, लेकिन किन्हीं कारणों से यह प्रोजेक्ट फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया। इसके बाद से उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर सस्पेंस बना हुआ था।

AA22xA6: मेगा बजट और बड़ी स्टारकास्ट

फिल्म AA22xA6 को साउथ की सबसे चर्चित अपकमिंग फिल्मों में गिना जा रहा है। यह फिल्म ‘पुष्पा 2’ के बाद अल्लू अर्जुन का अगला बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे पैरेलल यूनिवर्स पर आधारित बताया जा रहा है।

इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं मशहूर फिल्ममेकर Atlee, जिन्होंने इससे पहले ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में Deepika Padukone लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि Rashmika Mandanna के नेगेटिव किरदार में होने की अटकलें हैं। वहीं, यह भी चर्चा है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म में एक से ज्यादा किरदार निभा सकते हैं।

टीजर का इंतजार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स अल्लू अर्जुन के आगामी जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टाइटल और टीजर रिलीज कर सकते हैं।

ऐसे में अगर अनुष्का शर्मा के नाम पर मुहर लगती है, तो यह न सिर्फ उनका कमबैक होगा, बल्कि साउथ इंडस्ट्री में उनका पहला बड़ा डेब्यू भी माना जाएगा।

फिलहाल, अनुष्का शर्मा के फैंस को आधिकारिक ऐलान का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि उनकी वापसी की खबरें एक बार फिर बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक हलचल मचा रही हैं।

Also Read: Dhurandhar 2 Day 3: ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 3 दिन में कमा डाले इतने करोड़

Get real time updates directly on you device, subscribe now.