IPL 2026: ईशान किशन की कप्तानी, हेड-अभिषेक की ओपनिंग, SRH का दमदार प्लान

Sandesh Wahak Digital Desk: IPL 2026 में इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर आक्रामक क्रिकेट के इरादे से मैदान में उतर सकती है।

विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए पहचानी जाने वाली SRH की टीम इस सीजन भी पावरप्ले में विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाने की रणनीति के साथ उतरने वाली है।

टीम की ओपनिंग जोड़ी के तौर पर ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा का उतरना लगभग तय माना जा रहा है। दोनों ने IPL 2024 में पावरप्ले में ताबड़तोड़ रन बनाकर टीम को कई मैचों में तेज शुरुआत दिलाई थी।

नंबर-3 पर ईशान किशन की एंट्री होगी, जो शुरुआती मुकाबलों में पैट कमिंस की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी भी संभाल सकते हैं।

IPL 2026

मिडिल ऑर्डर में क्लासेन और लिविंगस्टोन का दम

मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के कंधों पर होगी। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद क्लासेन फ्रेश माइंडसेट के साथ IPL 2026 में उतरेंगे।

उनके साथ नीतीश कुमार रेड्डी और नए शामिल ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन मिडिल ऑर्डर को मजबूती देंगे।

फिनिशर की भूमिका में अनिकेत वर्मा को फिर मौका मिलने की संभावना है, जिन्होंने पिछले सीजन तेज स्ट्राइक रेट से प्रभावित किया था।

गेंदबाजी में अनुभव और युवा जोश

तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट संभाल सकते हैं। शुरुआती मैचों में तीसरे पेसर के तौर पर ब्रायडन कार्स को मौका मिल सकता है।

स्पिन विभाग में टीम के पास अनुभवी विकल्पों की कमी है, ऐसे में हर्ष दुबे को मुख्य स्पिनर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

SRH की संभावित प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे।

अगर यह कॉम्बिनेशन मैदान पर उतरता है, तो IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद एक बार फिर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और संतुलित गेंदबाजी के दम पर खिताब की प्रबल दावेदार बन सकती है।

Also Read: IPL 2026 से पहले धोनी के संन्यास पर सस्पेंस बरकरार, CSK कार्यक्रम में दिया बड़ा बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.