IPL 2026: क्या पूरे सीजन बेंच पर रह जाएंगे अर्जुन तेंदुलकर?

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 का आगाज़ 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर Ravichandran Ashwin ने एक ऐसा बयान दिया है, जिसने Arjun Tendulkar के फैंस की चिंता बढ़ा दी है।

अश्विन ने अपने यूट्यूब शो में दावा किया कि अर्जुन तेंदुलकर को इस सीजन Lucknow Super Giants की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना बेहद मुश्किल है और वह पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेल पाएंगे।

“जब तक सभी चोटिल न हों, तब तक मौका नहीं”

अश्विन ने कहा, “अर्जुन तेंदुलकर खेलेंगे ही नहीं—इस पर बात करने का भी मतलब नहीं है। LSG के पास मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान, मोहम्मद शमी जैसे कई बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं।

Arjun Tendulkar

इतने मजबूत पेस अटैक में अर्जुन के लिए जगह बनाना आसान नहीं है। जब तक टीम के सभी गेंदबाज चोटिल न हों, तब तक उनके खेलने की संभावना नहीं दिखती।”

LSG का मजबूत गेंदबाजी आक्रमण

लखनऊ सुपर जायंट्स के पेस अटैक में मयंक यादव, एनरिक नॉर्खिया, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, आवेश खान और आकाश सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

हालांकि अर्जुन तेंदुलकर एक पेस-बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। हाल ही में उन्होंने युवराज सिंह से बल्लेबाज़ी की ट्रेनिंग ली है और डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन की तारीफ भी हुई, लेकिन टीम संयोजन उनके रास्ते की बड़ी चुनौती बना हुआ है।

IPL में अर्जुन का अब तक का सफर

अर्जुन तेंदुलकर पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, जहां उन्हें सीमित मौके मिले। आईपीएल 2023 में उन्होंने डेब्यू किया, लेकिन कुल मिलाकर अब तक वह 5 आईपीएल मैचों में 3 विकेट ही ले पाए हैं।

उनका इकॉनमी रेट 9.3 रन प्रति ओवर रहा है। पिछले सीजन में भी वह एक भी मैच नहीं खेल सके थे, और अब LSG में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच उनका इंतजार और लंबा होता दिख रहा है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि Indian Premier League 2026 में टीम मैनेजमेंट अर्जुन को मौका देता है या अश्विन की भविष्यवाणी सच साबित होती है।

Also Read: IPL 2026: ईशान किशन की कप्तानी, हेड-अभिषेक की ओपनिंग, SRH का दमदार प्लान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.