Prayagraj News: अमोनिया टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज जमींदोज, 8 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

फाफामऊ के चंदापुर में मौत का तांडव: धमाके के साथ मलबे में दबे दो दर्जन मजदूर; NDRF-SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सपा नेता अंसार अहमद के परिजन हिरासत में

Sandesh Wahak Digital Desk: संगम नगरी प्रयागराज के गंगापार इलाके में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में स्थित पूर्व मंत्री और सपा नेता अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज अमोनिया गैस टैंक फटने से ताश के पत्तों की तरह ढह गया। इस भीषण विस्फोट और इमारत गिरने से मलबे में दबकर 8 मजदूरों की मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से अधिक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Prayagraj News: अमोनिया टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज जमींदोज, 8 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

धमाके से कांपा इलाका, हाईवे पर थमा आवागमन

प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित इस शीतगृह में सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब तेज आवाज के साथ अमोनिया गैस का टैंक फट गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरी बहुमंजिला इमारत धराशायी हो गई। हादसे के बाद गैस रिसाव के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सांस लेना दूभर हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने मलाक हरहर के पास लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह रोक दिया है।

Prayagraj News: अमोनिया टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज जमींदोज, 8 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

रेस्क्यू ऑपरेशन: मलबे में दबे बिहार के मजदूर

घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। दर्जन भर से अधिक जेसीबी मशीनें मलबे को हटाने में जुटी हैं। मलबे से अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले हैं। एक मृतक की पहचान सहरसा निवासी ज्योतिष के रूप में हुई है।

Prayagraj News: अमोनिया टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज जमींदोज, 8 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू जारी

पूर्व मंत्री के परिजनों पर कार्रवाई

हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज के मालिक और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के परिवार के कई सदस्यों को हिरासत में ले लिया है। उनसे गहन पूछताछ की जा रही है कि क्या सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी।

अस्पताल में मची चीख-पुकार

घायलों को जिले भर की एंबुलेंस बुलाकर तत्काल एसआरएन (SRN) अस्पताल भेजा गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल मजदूर न केवल मलबे की चोट से बल्कि अमोनिया गैस के प्रभाव से भी जूझ रहे हैं। चार मजदूरों की स्थिति ‘क्रिटिकल’ बताई जा रही है।

Also Read: कैबिनेट से दूरी, प्रयागराज में धरने पर बैठे संजय निषाद, आखिर क्या है पूरी मांग?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.