Lucknow News: क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में लगातार छठी बार बने एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चंद्र पांडेय
ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन के द्विवार्षिक चुनाव सम्पन्न, कुमार गौरव सचिव और विक्रांत यादव चुने गए कोषाध्यक्ष
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) में ऑल इंडिया पासपोर्ट स्टाफ एसोसिएशन (लखनऊ यूनिट) के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक ढंग से संपन्न हुए। कर्मचारियों ने भारी उत्साह के साथ मतदान कर अपनी नई कार्यकारिणी का चयन किया। चुनाव परिणामों में राकेश चंद्र पांडेय ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया और लगातार छठी बार अध्यक्ष पद पर काबिज होकर इतिहास रच दिया।
नेतृत्व पर कर्मचारियों का अटूट विश्वास
राकेश चंद्र पांडेय का निर्विरोध जैसा दबदबा और लगातार छठी बार निर्वाचित होना, पासपोर्ट कार्यालय के कर्मचारियों के बीच उनके प्रति गहरे विश्वास और उनके नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। जीत के बाद पांडेय ने कहा कि वह कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
नई कार्यकारिणी का गठन (निर्वाचित पदाधिकारी)
चुनाव अधिकारी संजीव सक्सेना और सुधीर तिवारी की देखरेख में संपन्न हुई प्रक्रिया के बाद नई टीम की घोषणा की गई:
अध्यक्ष: राकेश चंद्र पांडेय (छठी बार)
उपाध्यक्ष: एस. पी. वर्मा
सचिव: कुमार गौरव
सहायक सचिव: अजीत कुमार
काउंसलर: आनंद कुमार
कोषाध्यक्ष: विक्रांत यादव
पद और गोपनीयता की शपथ
चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही। इस अवसर पर एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित टीम ने संकल्प लिया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे और विभाग के भीतर कर्मचारियों के कल्याणकारी कार्यों को गति देंगे।
Also Read: मेधावी छात्र-छात्राओं को अखिलेश यादव ने बांटे लैपटॉप, बोले- उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम

