Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर छात्रों का विरोध, लगे धांधली के आरोप

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और धांधली के विरोध में छात्रों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र परिसर में एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। छात्रों ने एडमिशन डीन के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग उठाई।

कुलसचिव को सौंपा मांगपत्र

प्रदर्शन के दौरान छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल कुलसचिव के समक्ष पहुंचा और अपनी मांगों को औपचारिक रूप से प्रस्तुत किया। छात्रों ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष होनी चाहिए, ताकि किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो। उनका कहना था कि मौजूदा परिस्थितियों में सामने आ रही शिकायतें गंभीर हैं और इन पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए।

आदित्य पाण्डेय ने जताई चिंता

वहीं धरना-प्रदर्शन के दौरान आदित्य पाण्डेय ने कहा कि लखनऊ विश्वविद्यालय की प्रवेश प्रक्रिया में जिस प्रकार की अनियमितताओं की शिकायतें सामने आ रही हैं, वह बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि सभी छात्र केवल यह चाहते हैं कि पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो, ताकि किसी भी छात्र के साथ भेदभाव न हो।

सैकड़ों छात्रों की रही भागीदारी

वहीं इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से आदित्य पाण्डेय, प्रेम प्रकाश यादव, अनुराग चौधरी, जतिन यादव, सूर्यांश आर्यन, अखिलेश, अजितेंद्र आजाद, रूद्रवीर, प्रशांत पाल, आलोक यादव, सुमित और अमित समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे। छात्रों ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की और प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

 

Also Read: प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा में एक्शन में योगी सरकार, जिला उद्यान अधिकारी को किया गया सस्पेंड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.