हर मुद्दे पर बोलते हैं, लेकिन ट्रंप के आगे मौन साधे रहते हैं PM मोदी: बाबा रामदेव
Sandesh Wahak Digital Desk: योग गुरु बाबा रामदेव (Baba Ramdev) का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर टिप्पणी की, जिसके बाद यह बयान चर्चा का विषय बन गया है।
PM मोदी को लेकर दिया बयान
दरअसल इस कार्यक्रम के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि नरेंद्र मोदी हर मुद्दे पर खुलकर बोलते हैं और चुप नहीं रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति के सामने प्रधानमंत्री भी मौन साध लेते हैं। जिसके बाद उनके इस बयान ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
ट्रंप को बताया अप्रत्याशित नेता
वहीं बाबा रामदेव ने आगे डोनाल्ड ट्रंप को लेकर कहा कि उन्हें समझना मुश्किल है और वे कभी भी कुछ भी बयान दे देते हैं। उन्होंने कहा कि इसी वजह से प्रधानमंत्री उनके बयानों पर प्रतिक्रिया देने से बचते हैं।
तेजी से वायरल हुआ बयान
दरअसल बाबा रामदेव का यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और बयान को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
Also Read: यूपी में निवेश की ‘डिजिटल क्रांति’, सीएम योगी ने लॉन्च किया AI आधारित ‘निवेश मित्र 3.0’

