Rajasthan Royals Sale: 15 हजार करोड़ में बिक गई IPL की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स, जानिए किसे मिला मालिकाना हक

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 सीजन से पहले लीग में बड़ा कारोबारी बदलाव सामने आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल की पहली चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं।

करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 15 हजार करोड़ रुपये) की रिकॉर्ड बोली के साथ फ्रेंचाइजी की बिक्री की प्रक्रिया पूरी हो गई है।

यह डील अमेरिकी कारोबारी काल सोमानी के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम के नाम फाइनल होने की बात कही जा रही है।

Rajasthan Royals Sale

मौजूदा मालिकों की हिस्सेदारी

राजस्थान रॉयल्स, आईपीएल की शुरुआती आठ फ्रेंचाइजी में से एक है। अब तक फ्रेंचाइजी का नियंत्रण भारतीय मूल के ब्रिटिश बिजनेसमैन मनोज बदाले के पास था, जिनकी करीब 65% हिस्सेदारी थी।

इसके अलावा 15% हिस्सेदारी रेडबर्ड कैपिटल के पास, 13% ब्रिटिश उद्योगपति लछलन मर्डोक के पास और शेष 7% अन्य निवेशकों के पास थी।

कौन हैं नए मालिक?

सूत्रों के अनुसार, पिछले सीजन के कुछ महीनों बाद ही फ्रेंचाइजी को बेचने का फैसला किया गया था। 15 मार्च को बोली की आखिरी तारीख तय थी, जिसमें कई बड़े अंतरराष्ट्रीय निवेशक शामिल हुए।

सबसे ऊंची बोली काल सोमानी के कंसोर्टियम ने लगाई और 100% हिस्सेदारी खरीद ली। काल सोमानी आईटी सर्विसेज क्षेत्र की कंपनी इंट्राएज के मालिक बताए जाते हैं।

कंसोर्टियम में कौन-कौन?

बताया जा रहा है कि इस कंसोर्टियम में रॉब वॉल्टन (वॉलमार्ट के वॉल्टन परिवार से) और शीला फोर्ड हैम्प भी शामिल हैं।

हालांकि, कंसोर्टियम में किसकी हिस्सेदारी कितनी होगी, इसका आधिकारिक खुलासा अभी नहीं किया गया है। ये सभी निवेशक अमेरिकी स्पोर्ट्स लीग्स में भी टीमों के मालिकाना हक से जुड़े रहे हैं।

अगले सीजन से लागू होगी डील

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स की यह बिक्री आईपीएल के अगले सीजन से प्रभावी होगी। अगर आधिकारिक पुष्टि होती है, तो यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डील मानी जाएगी।

कुल मिलाकर, 15 हजार करोड़ रुपये की इस डील ने आईपीएल के कारोबारी परिदृश्य में नई ऊंचाई जोड़ दी है और राजस्थान रॉयल्स के लिए एक नए युग की शुरुआत का संकेत दिया है।

Also Read: IPL 2026 से पहले रिंकू सिंह को बड़ी सौगात, सरकारी नौकरी कन्फर्म, जानिए कितनी होगी सैलरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.