स्केटिंग लवर्स के लिए जन्नत बना लखनऊ, लोहिया पार्क में खुला 7 करोड़ का ‘O2 स्पोर्ट्स एरिना

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क अब केवल टहलने वालों के लिए ही नहीं, बल्कि खेल प्रेमियों के लिए भी प्रदेश का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने शाम लोहिया पार्क के गेट नंबर-3 के पास विकसित ‘O2 (ऑक्सीजन स्पोर्ट्स)’ स्केट पार्क एवं स्पोर्ट्स एरिना का भव्य उद्घाटन किया। ₹7 करोड़ की लागत से तैयार यह पार्क अत्याधुनिक खेल सुविधाओं से लैस है।

 स्केटिंग लवर्स के लिए जन्नत बना लखनऊ, लोहिया पार्क में खुला 7 करोड़ का 'O2 स्पोर्ट्स एरिना

बेकार पड़ी वाटर बॉडी को बदला ‘स्पोर्ट्स हब’ में

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि जिस स्थान पर यह पार्क बना है, वहां पहले एक निष्प्रयोज्य कृत्रिम वाटर बॉडी थी। इससे न केवल भू-गर्भ जल की हानि होती थी, बल्कि मच्छरों के कारण बीमारियां फैलने का भी डर रहता था। अब उस 8,500 वर्गमीटर के बंजर स्थल को शहर के सबसे आधुनिक स्पोर्ट्स एरिना में बदल दिया गया है।

स्केटिंग रिंक: 4,000 वर्गमीटर में फैला यह प्रदेश का सबसे बड़ा स्केटिंग ट्रैक है।

स्पोर्ट्स एरिना: शेष 4,500 वर्गमीटर में लॉन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बॉल और बॉक्स क्रिकेट की सुविधाएं विकसित की गई हैं।

 स्केटिंग लवर्स के लिए जन्नत बना लखनऊ, लोहिया पार्क में खुला 7 करोड़ का 'O2 स्पोर्ट्स एरिना

शौकीनों के लिए बड़ी सौगात: फ्री कोचिंग और फ्री एंट्री

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने युवाओं और बच्चों को खेल से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है।

निःशुल्क सुविधा: आम लोगों के लिए स्केटिंग की सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।

कोच की तैनाती: एलडीए ने दो प्रोफेशनल कोच नियुक्त किए हैं, जो स्केटिंग के शौकीनों को मुफ्त प्रशिक्षण देंगे।

समय: यह स्पोर्ट्स एरिना रोजाना सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक खुला रहेगा।

 स्केटिंग लवर्स के लिए जन्नत बना लखनऊ, लोहिया पार्क में खुला 7 करोड़ का 'O2 स्पोर्ट्स एरिना

हुनरबाजों ने सराहा कंक्रीट का ‘फिनिशिंग वर्क’

उद्घाटन के बाद मंगलवार को जब पार्क खिलाड़ियों के लिए खुला, तो स्केटर्स ने वहां के लैंडस्केप, स्लोप और कर्व्स की जमकर तारीफ की। खिलाड़ियों का कहना है कि स्केटिंग बोर्ड और स्केट्स के लिए कंक्रीट वर्क में ऐसी स्मूथ फिनिशिंग मिलना बहुत मुश्किल होता है, जो यहां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप की गई है।

उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख सचिव (आवास) पी. गुरुप्रसाद, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत और जिलाधिकारी विशाख जी. समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 स्केटिंग लवर्स के लिए जन्नत बना लखनऊ, लोहिया पार्क में खुला 7 करोड़ का 'O2 स्पोर्ट्स एरिना

Also Read: लखनऊ में धरे गए मुंबई के ड्रग माफिया, नेपाल भागने की फिराक में थे तस्कर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.