IPL 2026: Guinness Book ने भी माना किंग कोहली का लोहा, रिकॉर्ड शेयर कर उड़ाई सबकी नींद
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली की महानता को एक और वैश्विक मान्यता मिली है।
Guinness World Records ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर विराट कोहली के आईपीएल से जुड़े पांच ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को उजागर किया।
इस पोस्ट ने साफ कर दिया कि क्रिकेट की दुनिया ही नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की सबसे बड़ी संस्था भी ‘किंग कोहली’ के दबदबे को मानती है।
आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इंट्रा-स्क्वॉड अभ्यास मैचों में उन्होंने पहले मुकाबले में 12 गेंदों पर 29 रन और दूसरे मैच में 19 गेंदों पर 45 रन की तेज पारी खेलकर अपने इरादे जता दिए हैं।

इससे साफ है कि आगामी सीजन में भी कोहली विपक्षी टीमों के लिए बड़ी चुनौती बनने वाले हैं।
विराट कोहली अब तक आईपीएल में 267 मैच खेल चुके हैं। 259 पारियों में उन्होंने 39.54 की औसत और 132.85 के स्ट्राइक रेट से 8661 रन बनाए हैं।
उनके नाम 8 शतक, 63 अर्धशतक और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन* दर्ज है।
Guinness World Records की यह पोस्ट IPL 2026 से पहले कोहली के प्रभाव और विरासत को एक बार फिर साबित करती है—किंग कोहली का जलवा अब भी कायम है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.