Siddharthnagar News: GitHub Copilot कार्यशाला से 150 छात्रों ने सीखा अध्ययन को स्मार्ट बनाने का हुनर

Siddharthnagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु (सिद्धार्थनगर) के परिसर में आज तकनीकी ज्ञान की एक नई लहर दौड़ी। विश्वविद्यालय के वाणिज्य संकाय के अंतर्गत ‘प्रबंधन शास्त्र विभाग’ द्वारा एक दिवसीय माइक्रोसॉफ्ट जीआईटी हब को-पायलट (GitHub Copilot Dev Days) पर एक विशेष और बेहद सफल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य प्रबंधन और अन्य विषयों के छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की आधुनिक तकनीकों से लैस करना था।

तकनीकी कौशल विकास का महाकुंभ

कार्यशाला में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के लगभग 150 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। छात्रों ने जाना कि कैसे वे माइक्रोसॉफ्ट जीआईटी हब को-पायलट (Microsoft GitHub Copilot) जैसे एआई टूल्स का उपयोग कर न केवल अपना कौशल विकास कर सकते हैं, बल्कि अपने अध्ययन और भविष्य के कार्यों को भी अधिक सरल, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बना सकते हैं।

Siddharthnagar News: GitHub Copilot कार्यशाला से 150 छात्रों ने सीखा अध्ययन को स्मार्ट बनाने का हुनर

6 सत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण

कार्यशाला के मुख्य वक्ता, माइक्रोसॉफ्ट स्टूडेंट एम्बेसडर श्याम प्रकाश मिश्रा रहे। उन्होंने कुल छह ज्ञानवर्धक सत्रों में प्रतिभागियों को GitHub Copilot के उपयोग पर विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी। छात्रों को विशेष रूप से सिखाया गया कि कैसे को-पायलट का उपयोग डेटा विश्लेषण (Data Analysis), प्रभावशाली प्रेजेंटेशन निर्माण, डिजिटल मार्केटिंग, उत्पादकता बढ़ाने (Enhancing Productivity) में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एआई टूल्स के उपयोग से समय और लागत दोनों की बड़ी बचत संभव है।

Siddharthnagar News: GitHub Copilot कार्यशाला से 150 छात्रों ने सीखा अध्ययन को स्मार्ट बनाने का हुनर

AI को बनाएं साथी, नवाचार से जुड़ें

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षाविदों ने छात्रों का मार्गदर्शन किया। प्रो. सौरभ (अध्यक्ष, प्रबंध अध्ययन विभाग व संकायाध्यक्ष, वाणिज्य संकाय) ने एआई के बढ़ते प्रभाव के बीच नई तकनीकों को अपना साथी बनाने और उन्हें अपनाने पर विशेष जोर दिया। प्रो. प्रकृति राय (संकायाध्यक्ष, विज्ञान संकाय) ने विद्यार्थियों को सामयिक विषयों पर सृजनशीलता के साथ तकनीकी को अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रो. नीता यादव (संकायाध्यक्ष, कला संकाय) ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना की और उन्हें खुद को लगातार नवाचार (Innovation) से जोड़ने को कहा। इसी क्रम में डॉ. अश्वनी कुमार (रजिस्ट्रार) ने छात्रों को एआई की बारीकियों से वाकिफ करवाया और भविष्य की संभावनाओं के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

Siddharthnagar News: GitHub Copilot कार्यशाला से 150 छात्रों ने सीखा अध्ययन को स्मार्ट बनाने का हुनर

क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान

कार्यशाला के दौरान छात्रों ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। इस दौरान आयोजित क्विज़ प्रतियोगिताओं में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रमुख विजेताओं में क्विज़-1: अंजली पांडेय एवं सरफराज खान, क्विज़-2: दीपक कुमार वर्मा (MBA) एवं खुशी उपाध्याय, क्विज़-3: दिलीप कुमार एवं अरशद कमाल, क्विज़-4: सर्वेश जायसवाल एवं उदयराज प्रजापति शामिल रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. शिवम् शुक्ला, डॉ. कहकशाँ खान, डॉ. अखिलेश दीक्षित, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. विमल चन्द्र वर्मा, डॉ. अब्दुल हफीज़, डॉ. अविनाश सिंह के साथ-साथ विभाग के अतिथि शिक्षक श्रेष्ठा श्रीवास्तव, प्राची जायसवाल, आलोक पांडे और समस्त कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। यह कार्यशाला छात्रों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक सिद्ध हुई, जिसने उनके लिए तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए द्वार खोल दिए हैं।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Jalaun News: सांसद नारायणदास के बयान पर आमने-सामने आए दो संगठन, कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.