IPL vs PSL: क्या आईपीएल से ज्यादा पीएसएल में है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवार्ड की प्राइज मनी?
Sandesh Wahak Digital Desk: दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग Indian Premier League के 19वें सीजन (IPL 2026) का आगाज शनिवार से हो चुका है।
पहले मुकाबले में Virat Kohli ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 69 रन बनाए, जबकि Devdutt Padikkal ने 61 रनों की अहम पारी खेली।
इन पारियों के दम पर Royal Challengers Bengaluru ने 202 रनों का लक्ष्य 16वें ओवर में ही हासिल कर लिया।
इस मैच में आरसीबी के तेज गेंदबाज Jacob Duffy को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। डफी ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट झटके। इस अवॉर्ड के साथ उन्हें 1 लाख रुपये की प्राइज मनी दी गई।
PSL में कितनी है ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ की रकम?
इसी समय पाकिस्तान में Pakistan Super League (PSL 2026) भी खेली जा रही है। PSL के एक मुकाबले में Michael Bracewell को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया, जो Peshawar Zalmi की ओर से खेल रहे थे। उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 5 लाख पाकिस्तानी रुपये मिले।

अगर मुद्रा की तुलना करें तो पाकिस्तानी 5 लाख रुपये भारतीय करेंसी में करीब 1.5 लाख रुपये के आसपास बैठते हैं।
इस लिहाज से सिर्फ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड की रकम में PSL, IPL से थोड़ी आगे नजर आती है।
फिर भी क्यों IPL है सबसे आगे?
हालांकि, कुल मिलाकर IPL का कद PSL से कहीं बड़ा है। चाहे खिलाड़ियों की सैलरी हो, फ्रेंचाइजी की वैल्यू, दर्शकों की संख्या, स्टेडियम में भीड़ या टीवी-डिजिटल व्यूअरशिप—हर मोर्चे पर IPL आगे है।
इसके अलावा IPL में हर मैच के दौरान सिर्फ ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ ही नहीं, बल्कि सुपर स्ट्राइकर, बेस्ट कैच जैसे कई अन्य अवॉर्ड्स भी दिए जाते हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मैच में सभी अवॉर्ड्स की कुल प्राइज मनी करीब 5 लाख रुपये तक पहुंच जाती है, जो PSL की तुलना में लगभग तीन गुना मानी जाती है।
Also Read: IPL 2026: वानखेड़े में टकराव, 14 साल का सूखा खत्म करने उतरेगी मुंबई इंडियंस

