कलकत्ता हाईकोर्ट में वकील की पोशाक में पहुंची ममता, कोर्ट परिसर में लगे चोर-चोर के नारे

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल की राजनीति में आज एक अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला, जब राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक अधिवक्ता की भूमिका में कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं। वह हालिया विधानसभा चुनाव के बाद भड़की हिंसा से संबंधित एक जनहित याचिका पर बहस करने के लिए पारंपरिक काले कोट और सफेद कॉलर-बैंड में नजर आईं। हालांकि, अदालती कार्यवाही के बाद जब वह बाहर निकलीं, तो वहां मौजूद भीड़ ने उनके खिलाफ चोर-चोर के नारे लगाए, जिसके बाद पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हस्तक्षेप करना पड़ा।

चुनाव में हार और संवैधानिक विवाद के बीच कानूनी लड़ाई

यह मामला टीएमसी के पूर्व उम्मीदवार सिरसन्या बनर्जी द्वारा दायर किया गया है, जो हुगली की उत्तरपारा सीट से चुनाव हार गए थे। ममता बनर्जी ने मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल और न्यायमूर्ति पार्थ सारथी सेन की खंडपीठ के समक्ष इस मामले की पैरवी की।

गौरतलब है कि भवानीपुर सीट से सुवेंदु अधिकारी के हाथों अपनी हार और राज्यपाल द्वारा विधानसभा भंग किए जाने के बाद ममता बनर्जी अब पूर्व मुख्यमंत्री की भूमिका में हैं। उन्होंने चुनावी नतीजों को जनादेश का सही प्रतिबिंब न मानते हुए इस्तीफा देने की परंपरा को दरकिनार किया था, लेकिन अब वह कानूनी मोर्चे पर सक्रिय होकर अपनी बात रख रही हैं।

Also Read: ब्रिक्स सम्मेलन में पीएम मोदी ने की विदेश मंत्रियों से मुलाकात, जयशंकर ने वैश्विक चुनौतियों पर घेरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.