नाथ नगरी बरेली को मिली 22 करोड़ रुपये की सौगात, पर्यटन मंत्री ने किया 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने आज नाथ कॉरिडोर के कायाकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। त्रिवटी नाथ सत्संग भवन में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जनपद की विभिन्न विधानसभाओं के लिए करीब 22 करोड़ रुपए की लागत वाली 14 पर्यटन परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार विकास भी, विरासत भी के संकल्प के साथ सनातन संस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

नाथ नगरी बरेली को मिली 22 करोड़ रुपये की सौगात, पर्यटन मंत्री ने किया 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

नवाबगंज, मीरगंज और आंवला को मिलीं प्रमुख सौगातें

लोकार्पण समारोह में नवाबगंज के श्री सुखराम धाम (109.99 लाख रुपये), मीरगंज के प्राचीन शिव मंदिर (108.91 लाख रुपये) और ईध जागीर के भगवान शिव मंदिर (108.66 लाख रुपये) में नवनिर्मित पर्यटक सुविधाओं को जनता को समर्पित किया गया। इसके साथ ही भविष्य की योजनाओं का शिलान्यास करते हुए मंत्री ने बताया कि आंवला की लीलौर झील और राम कटोरा ताल को ईको-टूरिज्म के रूप में विकसित करने के लिए 295.17 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

नाथ नगरी बरेली को मिली 22 करोड़ रुपये की सौगात, पर्यटन मंत्री ने किया 14 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

इसके अलावा अहिच्छत्र का समेकित विकास, द्रौपदी स्वयंवर थीम पार्क और कई ऐतिहासिक मंदिरों में यात्री हॉल, पाथवे व लाइटिंग के कार्य कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी।

रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया

Also Read: Siddharthnagar News: पीएम मोदी पर विवादास्पद टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.