Bareilly News: होटल में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म, बहेड़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Bareilly News: जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और पॉक्सो एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध मुक्त अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक बहेड़ी के नेतृत्व वाली टीम ने शुक्रवार को आरोपी मुजाहिद (25 वर्ष) को धर दबोचा।
पुलिस के मुताबिक, मुजाहिद निवासी मोहल्ला शाहगढ़ ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। निरीक्षक रविन्द्र कुमार नैन, सिपाही विंकित सोलंकी और हर्ष की टीम ने गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
रिपोर्ट- रंजीत बिसारिया
Also Read: आरजी कर कांड में शुभेंदु सरकार की बड़ी कार्रवाई, 3 IPS अधिकारियों को किया सस्पेंड

