बदले और सत्ता के खेल की कहानी बयां करेगी वेब सीरीज सतरंगी, प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे अंशुमान और महवश

Lucknow News: नवाबों के शहर लखनऊ में शनिवार को उस समय अनोखा नजारा देखने को मिला, जब ज़ी5 (ZEE5) की आगामी ओरिजिनल वेब सीरीज़ ‘सतरंगी- बदले का खेल’ के मुख्य कलाकार अंशुमान पुष्कर और अभिनेत्री महवश इसके अनूठे प्रमोशन के लिए सड़कों पर उतरे। सीरीज़ के देसी और रंगीन मिजाज को दर्शाने के लिए मेकर्स ने शो में इस्तेमाल किए गए खास ‘टेंपो’ को दोबारा तैयार किया था। इस सतरंगी टेंपो के साथ दोनों कलाकारों ने शहर के प्रमुख लोकेशंस पर एक खास फोटोशूट कराया। सड़कों पर घूमते इस टेंपो ने लखनऊ वासियों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, जिससे शो को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है।

बदले और सत्ता के खेल की कहानी बयां करेगी वेब सीरीज सतरंगी, प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे अंशुमान और महवश

ग्रामीण उत्तर प्रदेश के बैकड्रॉप पर बुनी गई है बदले की दास्तान

‘सतरंगी – बदले का खेल’ की कहानी पूरी तरह से ग्रामीण उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह सीरीज़ सत्ता की भूख, वफादारी, आपसी संघर्ष और प्रतिशोध (बदले) के इर्द-गिर्द घूमती है। सस्पेंस और हाई-वोल्टेज ड्रामे से भरपूर यह शो मानवीय रिश्तों की उलझी परतों को उजागर करेगा। सीरीज़ में दिखाया गया है कि कैसे अपराध और धोखे की दुनिया में कदम रखने के बाद अपनों से ही दुश्मनी हो जाती है और सही-गलत के बीच का फासला पूरी तरह मिट जाता है।

बदले और सत्ता के खेल की कहानी बयां करेगी वेब सीरीज सतरंगी, प्रमोशन के लिए लखनऊ पहुंचे अंशुमान और महवश

लखनऊ की तहज़ीब और लोगों के प्यार ने जीता कलाकारों का दिल

दौरे के दौरान अभिनेता अंशुमान पुष्कर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा, लखनऊ की खूबसूरती और यहाँ के लोगों की मेहमाननवाज़ी का कोई मुकाबला नहीं है। टेंपो फोटोशूट हमारे लिए एक बेहद मजेदार और यादगार प्रयोग रहा। यहाँ के फैंस से मिली एनर्जी के बाद हम इस कहानी को दर्शकों तक पहुँचाने के लिए और ज्यादा एक्साइटेड हैं।

वहीं, अभिनेत्री महवश ने शहर की तारीफ करते हुए कहा, लखनऊ की तहज़ीब हमेशा दिल को छू जाती है। टेंपो के साथ किया गया फोटोशूट हमारी सीरीज़ की असली आत्मा और जीवंत अंदाज़ को सामने लाता है। लोगों को इस माहौल से सीधे जुड़ते देखना बेहद भावुक करने वाला पल था। यह बहुप्रतीक्षित क्राइम-ड्रामा सीरीज़ 22 मई, 2026 से केवल ज़ी5 (ZEE5) ऐप पर स्ट्रीम की जाएगी।

Also Read: यूपी एसटीएफ ने फेसबुक पर प्रेमिका बन करोड़ों की ठगी करने वाले नाइजीरियाई को दिल्ली से दबोचा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.