पाकिस्तान में ‘धुरंधर 2’ का जबरदस्त क्रेज, OTT पर बनी नंबर-1 फिल्म, नेटफ्लिक्स क्रैश होने का दावा

Sandesh Wahak Digital Desk: पाकिस्तान में निर्देशक Aditya Dhar की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) ने रिलीज के साथ ही ओटीटी पर तहलका मचा दिया है।

सरकार की ओर से प्रतिबंध के बावजूद फिल्म Pakistan में ट्रेंडिंग के शीर्ष पर पहुंच गई है और वहां के दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई है।

पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने सोशल मीडिया पर साझा एक वीडियो में दावा किया कि फिल्म रिलीज होते ही Netflix के होम पेज पर ‘धुरंधर 2’ नंबर-1 पर ट्रेंड करने लगी।

उनके मुताबिक, पाकिस्तान में रिलीज के शुरुआती 24 घंटों में फिल्म को रिकॉर्ड संख्या में लोगों ने देखा।

Dhurandhar

क्रिएटर का यह भी दावा है कि एक साथ बड़ी संख्या में दर्शकों के स्ट्रीम करने से नेटफ्लिक्स के सर्वर कुछ समय के लिए प्रभावित हुए। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वीडियो में माविया ने कहा कि फिल्म में Ranveer Singh के किरदार को लेकर बहस जरूर है, लेकिन प्रस्तुति और निर्देशन ने दर्शकों को बांधे रखा।

उन्होंने तुलना करते हुए कहा कि पाकिस्तान में इससे पहले ऐसा क्रेज ‘मनी हाइस्ट’ और ‘स्क्विड गेम’ के समय देखने को मिला था।

उल्लेखनीय है कि ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइज़ी पाकिस्तान और कुछ खाड़ी देशों में प्रतिबंधित रही है, बावजूद इसके पहले भाग ने वैश्विक स्तर पर शानदार कारोबार किया था।

अब दूसरे भाग की लोकप्रियता ने भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

भारत में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का प्रीमियर 4 जून से जियोहॉटस्टार पर शुरू होगा और 5 जून से स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।

Also Read: 38 साल के करियर में बिना स्क्रिप्ट पढ़े सुपरस्टार बने सलमान खान, खुद किया बड़ा खुलासा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.