Kerala New CM: केरल में नई सरकार का गठन, वीडी सतीशन ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Sandesh Wahak Digital Desk: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के करीब दो हफ्ते बाद राज्य में नई सरकार का गठन हो गया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीडी सतीशन ने केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) सरकार का शपथ ग्रहण समारोह सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह में सतीशन के साथ 20 अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।
नई कैबिनेट में सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) के पांच विधायक भी शामिल हैं।
शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के विकास, सुशासन और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने पर प्राथमिकता देगी।
Also Read: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तीखा हमला, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

