Kanpur News: कानपुर विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, 48 बीघा अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

Sandesh Wahak Digital Desk: कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण के खिलाफ सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-4 क्षेत्र में करीब 48 बीघा में विकसित अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

यह कार्रवाई केडीए के उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।

नर्वल थाना क्षेत्र के सकरापुर स्थित मथुरापुर योजना के पीछे आराजी संख्या-109, 122 सहित अन्य भूमि पर विशाल, लल्लू व अन्य द्वारा बिना स्वीकृत मानचित्र कराई जा रही प्लाटिंग पर केडीए की टीम ने बुलडोजर चलाया।

करीब 48 बीघा क्षेत्र में बनाई गई सड़कें, नाले, बाउंड्रीवाल, बिजली के खंभे, पिलर, प्रवेश द्वार और सीवर लाइन समेत कई निर्माणाधीन ढांचे ध्वस्त कर दिए गए। कार्रवाई के लिए दो जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल किया गया।

Kanpur News

डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान 53 बीघा क्षेत्र में विकसित दो अन्य अवैध प्लाटिंग भी चिन्हित की गई हैं।

इनमें रमईपुर क्षेत्र की करीब 18 बीघा और इंदिरा नगर फेज-1, उरियारा के निकट करीब 35 बीघा भूमि पर कैलाश लखवानी व अन्य द्वारा कराई जा रही प्लाटिंग शामिल है।

दोनों मामलों में स्वीकृत ले-आउट प्रस्तुत न करने पर नोटिस जारी किए गए हैं। निर्धारित समय में जवाब न मिलने पर सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

केडीए ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्लाटिंग में जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें, ताकि भविष्य में आर्थिक नुकसान से बचा जा सके। साथ ही बिना स्वीकृत मानचित्र के किसी भी प्रकार का निर्माण न कराएं।

अभियान के दौरान अवर अभियंता अटल चतुर्वेदी, सुपरवाइजर मनोज कुमार, संदीप यादव, आबिद अहमद, प्रमोद कुमार, अजय चैरसिया, शिवकुमार सहित संबंधित थाने का पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।

Also Read: केरलम में सरकार गठन के बाद राहुल गांधी का यूपी दौरा, रायबरेली में जनसभाओं और बैठकों का कार्यक्रम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.