UP Politics: PDA मतलब ‘पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश’, ओम प्रकाश राजभर का सपा प्रमुख पर तंज

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है।

इसी क्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

राजभर ने अखिलेश यादव के ‘PDA’ नारे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि PDA का मतलब अब ‘पार्टी ऑफ डिंपल एंड अखिलेश’ रह गया है।

ओम प्रकाश राजभर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान सिर्फ एक ही जाति विशेष को लाभ पहुंचाया गया और अन्य वर्गों की उपेक्षा की गई।

उन्होंने दावा किया कि उस समय प्रशासनिक पदों पर भी एकतरफा नियुक्तियां की गईं।

कैबिनेट मंत्री ने यह टिप्पणी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की। पोस्ट में उन्होंने पूर्व मुख्य न्यायाधीश मर्केंडेय काटजू से जुड़ा एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए यह दावा किया कि एक समय 86 में से 56 एसडीएम एक ही जाति से थे।

OP Rajbhar

राजभर ने इस मुद्दे को सामाजिक न्याय से जोड़ते हुए सपा की नीतियों पर सवाल खड़े किए।

इसके अलावा, ओम प्रकाश राजभर ने भोजपुर क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान भी अखिलेश यादव पर साधु-संतों के अपमान का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति दिखावे की सामाजिक न्याय की बात करती है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और रही है।

राजभर के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में सियासी तापमान और बढ़ने के आसार हैं, खासकर तब जब 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपनी रणनीतियां तेज कर रहे हैं।

Also Read: Lucknow News: ‘अब कोई विकल्प नहीं’, भीषण गर्मी के बीच सड़क पर रेंगते हुए मंत्री का आवास घेरने पहुंचे 69,000 भर्ती के अभ्यर्थी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.