Siddharthnagar News: भाजपा के जिला प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने के लिए पार्टी ने कसी कमर, बैठक में बांटी गईं जिम्मेदारियां

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आगामी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण वर्ग 2026 को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में प्रशिक्षण शिविर को सुचारू रूप से चलाने के लिए संगठनात्मक रणनीतियों पर मंथन किया गया और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग मोर्चों की कमान सौंपी गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व सांसद एवं वर्ग प्रभारी अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं की वैचारिक धार को तेज करने और सांगठनिक कौशल को मजबूत करने का एक बेहतरीन जरिया है। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के चयन, आवास, भोजन, रजिस्ट्रेशन और कड़े अनुशासन को लेकर जरूरी गाइडलाइंस जारी कीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि एवं जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर और पूरी निष्ठा के साथ इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की।

इस महत्वपूर्ण बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी (लाल बाबा), बृजबिहारी मिश्रा, जिला महामंत्री पवन मिश्रा समेत नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव और बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: अखिलेश यादव ने जारी किया पीडीए ऑडिट दस्तावेज, योगी सरकार पर लगाया भर्तियों में आरक्षण की लूट का आरोप

Get real time updates directly on you device, subscribe now.