King Cast: शाहरुख खान की ‘किंग’ बनी सितारों का मेला, 350 करोड़ की फिल्म में दिखेगा मेगा स्टारकास्ट
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: ‘King’ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार है। Shah Rukh Khan की यह मेगा-बजट फिल्म 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और इसकी सबसे बड़ी वजह है—इसका दमदार और लंबा स्टारकास्ट।
निर्देशक Siddharth Anand के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ एक भव्य मल्टीस्टारर फिल्म है। फिल्म में Deepika Padukone शाहरुख खान के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी, जबकि शाहरुख की बेटी Suhana Khan भी एक अहम किरदार निभाती दिखेंगी।
फिल्म में Abhishek Bachchan विलेन के रोल में दिखाई देंगे। वहीं, शाहरुख खान करीब 31 साल बाद Anil Kapoor के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों इससे पहले ‘त्रिपूर्ति’ में साथ दिखे थे।

इसके अलावा, ‘किंग’ में Jaideep Ahlawat, Arshad Warsi, Jackie Shroff और Rani Mukerji जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।
फिल्म की कास्ट में Akshay Oberoi, Abhay Verma, Raghav Juyal, Faheem Fazli और Karanveer Malhotra जैसे कलाकार भी हैं, जो पहली बार शाहरुख खान के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे।
करीब 350 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बन रही ‘किंग’ को लेकर इतना तय है कि यह सिर्फ शाहरुख खान की फिल्म नहीं, बल्कि कई पीढ़ियों के सितारों का भव्य संगम बनने जा रही है—जो रिलीज से पहले ही इसे साल की सबसे बड़ी फिल्मों की कतार में खड़ा कर देती है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.