New Rules: क्रिकेट के नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी, टेस्ट से लेकर T20 तक पड़ेगा असर

Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट की दुनिया में जल्द ही बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

International Cricket Council (ICC) प्लेइंग कंडीशन्स में अहम फेरबदल पर विचार कर रहा है, जिसका सीधा असर टेस्ट, वनडे और टी20 क्रिकेट पर पड़ेगा। इन प्रस्तावों को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा तेज हो गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 30 मई को Ahmedabad में होने वाली ICC बोर्ड मीटिंग में इन नियमों पर अंतिम फैसला लिया जा सकता है। यदि मंजूरी मिलती है, तो नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो सकते हैं।

एक ही टेस्ट में लाल और गुलाबी गेंद!

ICC का सबसे चर्चित प्रस्ताव टेस्ट क्रिकेट से जुड़ा है। इसके तहत यदि किसी टेस्ट मैच के दौरान खराब मौसम या रोशनी की समस्या के कारण खेल फ्लडलाइट्स में जारी रखना पड़े, तो दोनों टीमों की सहमति से लाल गेंद की जगह गुलाबी गेंद का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

यानी पहली बार एक ही टेस्ट मैच में रेड बॉल और पिंक बॉल दोनों देखने को मिल सकती हैं।

ICC

हालांकि, गेंद बदलने की प्रक्रिया और इसके बल्लेबाजों–गेंदबाजों पर प्रभाव को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश अभी तय नहीं हुए हैं।

वनडे में मैदान पर उतर सकेंगे कोच

वनडे क्रिकेट में भी बदलाव का प्रस्ताव है। ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान अब हेड कोच को मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से बात करने की अनुमति मिल सकती है।

फिलहाल यह सुविधा केवल टी20 इंटरनेशनल में उपलब्ध है। अगर यह नियम लागू हुआ, तो वनडे मैचों में रणनीतिक चर्चाएं सीधे मैदान पर देखने को मिलेंगी।

T20 और तेज करने की तैयारी

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को और तेज बनाने के लिए दोनों पारियों के बीच का ब्रेक 20 मिनट से घटाकर 15 मिनट करने का प्रस्ताव है। इससे मैच की गति बढ़ेगी, हालांकि खिलाड़ियों को रणनीति और रिकवरी के लिए कम समय मिलेगा।

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन पर सख्ती

ICC संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के मामलों में भी सख्त रुख अपनाने जा रहा है। प्रस्ताव है कि ऑन-फील्ड अंपायरों को Hawk-Eye डेटा के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए।

ताकि मैच के दौरान ही गेंदबाज के एक्शन की जांच की जा सके। इससे ‘चकिंग’ विवादों पर काफी हद तक रोक लगने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि इन सभी प्रस्तावों पर ICC की चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी (CEC) की वर्चुअल बैठक में चर्चा हो चुकी है, जिसमें ICC क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन Sourav Ganguly भी शामिल थे।

अब सबकी निगाहें अहमदाबाद में होने वाली बोर्ड मीटिंग पर टिकी हैं, जहां क्रिकेट के भविष्य को लेकर बड़ा फैसला हो सकता है।

Also Read: IPL 2026: MS धोनी के चलते CSK को नहीं मिल पा रहा नया कोच? टीम के बाहर होते ही बड़ा दावा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.