“शादी मैंने कर ली आज…” ढिंचैक पूजा का नया गाना रिलीज, लोगों ने पीट लिया सिर
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: सोशल मीडिया पर अपने अनोखे और चर्चित गानों से पहचान बनाने वाली Dhinchak Pooja एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि उनकी शादी और उसी पर बनाया गया नया सॉन्ग है, जिसे लेकर इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
ढिंचैक पूजा ने हाल ही में अपनी शादी की पुष्टि की थी और इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़े कई वीडियो और तस्वीरें साझा की थीं।
जहां कुछ यूजर्स ने इसे प्रैंक बताया, वहीं पूजा ने साफ किया कि उन्होंने वास्तव में शादी कर ली है। इसके बाद फैंस और ट्रोल्स की तरफ से लगातार मांग उठ रही थी कि वह शादी पर भी गाना बनाएं।
इसी मांग को पूरा करते हुए ढिंचैक पूजा ने नया वीडियो शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा— “शादी मैंने कर ली आज”। वीडियो में वह फूलों की चादर के नीचे चलते हुए नजर आती हैं और अंत में दूल्हे का हाथ थामे दिखती हैं।
गाने के बोल— “शादी मैंने कर ली आज, मांग मैंने भर ली आज… मम्मी-पापा हैप्पी-हैप्पी, घर में सेलिब्रेशन आज”— सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
गाना सामने आते ही यूजर्स के कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि “हमने मजाक में कहा था, सच में गाना नहीं बनाना था।”
वहीं कुछ यूजर्स ने इसे पहले से बेहतर बताते हुए रिलीज करने की सलाह दी। हालांकि, ज्यादातर प्रतिक्रियाएं हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोलिंग वाली रहीं।
ढिंचैक पूजा साल 2015 में रिलीज हुए ‘स्वैग वाली टोपी’ से चर्चा में आई थीं, जबकि ‘सेल्फी मैंने ले ली आज’ और ‘दारू’ जैसे गानों ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया।
सोशल मीडिया पर मिली लोकप्रियता के चलते उन्हें टीवी इंडस्ट्री में भी मौके मिले। वह रियलिटी शो बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं और हाल ही में लाफ्टर शेफ में भी नजर आई थीं।
शादी और नए गाने से जुड़ा उनका वीडियो अब तक 2.8 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। एक बार फिर ढिंचैक पूजा ने साबित कर दिया है कि चाहे तारीफ हो या ट्रोलिंग, सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहना उन्हें बखूबी आता है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.