गौतम गंभीर VS अजीत अगरकर! T20 कप्तान को लेकर नहीं बन रही बात
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: टीम इंडिया की टी20 कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला अब अंतिम चरण में पहुंच गया है।
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन से पहले कप्तान के नाम पर मंथन तेज हो गया है।
मौजूदा टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के पद से हटने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है, लेकिन उनके उत्तराधिकारी को लेकर भारतीय क्रिकेट के भीतर दिलचस्प खींचतान देखने को मिल रही है।
सूत्रों के मुताबिक, हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली चयन समिति इस बात पर सहमत हैं कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बावजूद सूर्यकुमार यादव को अब आगे कप्तानी की जिम्मेदारी नहीं सौंपी जानी चाहिए।
सूर्यकुमार यादव हाल के महीनों में खराब फॉर्म से जूझते नजर आए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी उनका प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा, जिसका असर चयनकर्ताओं की सोच पर पड़ा है। इसी वजह से अब टीम मैनेजमेंट लंबी अवधि के विकल्प पर विचार कर रहा है।
चयन समिति का मानना है कि अब ऐसे कप्तान की जरूरत है जो अगले दो टी20 वर्ल्ड कप तक टीम का नेतृत्व कर सके।
इसी सोच के तहत श्रेयस अय्यर को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए उन्हें कप्तानी सौंपे जाने की चर्चाएं तेज हैं।
हालांकि नए कप्तान को लेकर गौतम गंभीर की राय अलग बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, गंभीर की पहली पसंद संजू सैमसन हैं।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के नॉकआउट मुकाबलों में संजू के शानदार प्रदर्शन और उनके नेतृत्व कौशल से गंभीर खासे प्रभावित बताए जा रहे हैं।
वहीं चयनकर्ता संजू सैमसन और ईशान किशन को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं हैं। उनका मानना है कि दोनों खिलाड़ियों को लंबे समय तक लगातार प्रदर्शन करना होगा, तभी उन्हें स्थायी कप्तानी का मजबूत दावेदार माना जा सकता है।
दिलचस्प बात यह भी है कि गौतम गंभीर, श्रेयस अय्यर की कप्तानी उम्मीदवारी को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नहीं बताए जा रहे हैं।
दोनों ने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ आईपीएल 2024 में साथ काम किया था, जहां श्रेयस कप्तान थे और गंभीर टीम के मेंटर।
उस सीजन के बाद श्रेयस का यह कहना कि उन्हें उनकी उपलब्धियों का पूरा श्रेय नहीं मिला, क्रिकेट गलियारों में चर्चा का विषय बना था।
कप्तानी की इस दौड़ में श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन के अलावा तिलक वर्मा का नाम भी डार्क हॉर्स के तौर पर सामने आ रहा है।
हालांकि, फिलहाल मुकाबला मुख्य रूप से श्रेयस और संजू के बीच ही माना जा रहा है।
भारतीय टीम की घोषणा आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज से पहले की जाएगी।
इसके साथ ही यह साफ हो जाएगा कि टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान कौन होगा और अगले दो विश्व कप में टीम की कमान किसके हाथों में होगी।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.