TMC नेताओं पर शिकंजा, वसूली से हथियार कांड तक ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

Sandesh Wahak Digital Desk: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नेताओं पर धोखाधड़ी, वसूली और भ्रष्टाचार के मामलों में ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। पुलिस और प्रवर्तन निदेशालय दोनों ही सक्रिय हैं। पिछले कुछ दिनों में TMC के कई नेताओं को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में पुलिस ने TMC नेता तिलक कुमार चक्रवर्ती को कथित नौकरी धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत में पेशी से पहले चिकित्सा परीक्षण के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बीरभूम से TMC नेता और पंचायत अधिकारी राजीव बनर्जी को चावल राशन घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

हथियार कांड में TMC नेता गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने TMC नेता परितोष दत्ता को बर्धमान से हथियार कांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह मामला सुरेंद्रनाथ कॉलेज से जुड़ा है, जहां कॉलेज प्रशासन ने परिसर से एक देसी पिस्तौल बरामद की थी।

कॉलेज प्रशासन ने एक कमरे का ताला तोड़कर खोला तो वहां सूटकेस में काफी मात्रा में पुराने नोट भरे हुए मिले।

पुलिस ने पूर्व गवर्निंग बॉडी सदस्य और वेंडर परितोष दत्ता के खिलाफ आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। कॉलेज प्रशासन का आरोप है कि आरोपियों ने कॉलेज के कई कमरों और यूनियन रूम पर जबरन कब्जा कर रखा था। जब भी चाबियां मांगी जातीं, वहां मौजूद लोगों को धमकाया जाता था।

अभिषेक को ED का समन, कई पार्षद हिरासत में

TMC नेताओं पर शिकंजा, वसूली से हथियार कांड तक ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

प्रवर्तन निदेशालय ने TMC सांसद और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। ईडी अधिकारियों की टीम उनके घर पहुंची थी, लेकिन वह घर पर नहीं मिलने की वजह से उनके स्टाफ सदस्य को समन सौंप दिया गया। इससे पहले पश्चिम बंगाल की CID ने भी उन्हें TMC विधायकों के हस्ताक्षरों में गड़बड़ी के मामले में समन भेजा था।

वहीं, शिक्षक भर्ती घोटाले के सिलसिले में ईडी ने पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के आवास पर तलाशी ली। उन्हें तीन बार समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पेश होने से इनकार कर दिया था।

पार्थ चटर्जी को 2022 में ईडी ने प्राइमरी टीचर भर्ती घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उनके सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के फ्लैट से ईडी ने करोड़ों रुपये की कैश बरामद की थी।

कोलकाता नगर निगम के कई पार्षदों को वसूली और भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। एक पार्षद पर स्थानीय व्यापारियों से धमकी देकर पैसे वसूलने का आरोप है तो दूसरे पर महिला से छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज है।

इन घटनाक्रमों के बीच, पूर्व मंत्री फिरहाद हकीम ने केएमसी के मेयर पद से इस्तीफा दे दिया है। कलकत्ता पुलिस ने अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर लगी सुरक्षा व्यवस्था भी हटा दी है।

Also Read: ममता बनर्जी की मुश्किलें और बढ़ीं, केंद्रीय गृह मंत्रालय पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में FIR दर्ज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.