होर्मुज जलडमरूमध्य की सुरक्षा के लिए यूरोपीय मदद की जरूरत नहीं: ट्रंप
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन सुरक्षित बनाए रखने के लिए उनका देश यूरोपीय सहयोगियों के सैन्य सहारे पर निर्भर नहीं है। गुरुवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति का अहम मार्ग जल्द ही पूरी तरह सुरक्षित होकर फिर से खुल जाएगा।
हमारे पास दुनिया की सबसे ताकतवर सेना है
ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने नाटो सहित कई सहयोगी देशों को इस अभियान में शामिल होने का अवसर दिया था, लेकिन अधिकांश ने मदद से इनकार कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यह ठुकराने वाले देशों के लिए भविषी में महंगा साबित हो सकता है, क्योंकि वे खाड़ी क्षेत्र से आने वाली ऊर्जा पर अत्यधिक निर्भर हैं।
ट्रंप ने ईरान के साथ बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी समझौते की सबसे बड़ी शर्त यही होगी कि तेहरान के पास परमाणु हथियार न हों। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका ने पहले ही क्षेत्र में समुद्री बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने का काम काफी हद तक पूरा कर लिया है।
Also Read: Gorakhpur News: डिवाइडर पर सो रहे मजदूर पर डंपर चालक ने पलट दी मिट्टी, दम घुटने से मौत

