Siddharthnagar News: बरसात से पहले राहत की तैयारी, विधायक श्यामधनी राही ने निर्माणाधीन पुल का किया औचक निरीक्षण

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद के अंतर्गत आने वाले कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए स्थानीय विधायक श्यामधनी राही बेहद सक्रिय नजर आ रहे हैं। शनिवार को विधायक ने सोहाँस–तेतरी मार्ग पर पहुंचकर गुदराही–पिठनी पुल के बीच निर्माणाधीन 12 मीटर लंबे लघु सेतु (छोटे पुल) का औचक स्थलीय निरीक्षण किया। लगभग 16 करोड़ रुपये की भारी-भरकम लागत से बन रहे इस पुल के निर्माण कार्यों की प्रगति और उसकी गुणवत्ता का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया।

विधायक श्यामधनी राही ने निर्माणाधीन पुल का किया औचक निरीक्षण

बरसात से पहले पूरा करें बाईपास का काम

निरीक्षण के दौरान विधायक ने कार्यदायी संस्था और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने मौके पर मौजूद अभियंताओं से कहा कि निर्माण कार्य पूरी तरह से निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप ही होना चाहिए, इसमें किसी भी तरह का शॉर्टकट स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विधायक श्यामधनी राही ने निर्माणाधीन मुख्य पुल के साथ-साथ वहां बनाए जा रहे वैकल्पिक बाईपास मार्ग का भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा, आगामी मानसून और बरसात के मौसम को देखते हुए बाईपास का काम तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए, ताकि क्षेत्र की आम जनता को आवागमन में किसी भी तरह की कीचड़ या जलभराव जैसी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बुनियादी ढांचा के विकास में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विधायक श्यामधनी राही ने निर्माणाधीन पुल का किया औचक निरीक्षण

लापरवाही पर मिलेगी कड़ी सजा

विधायक ने मीडिया से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि कपिलवस्तु की जनता को बेहतर सड़कें, सुरक्षित सफर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र में चल रही सभी विकास परियोजनाओं की वे खुद लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यदि किसी भी स्तर पर काम में सुस्ती या भ्रष्टाचार की शिकायत मिली, तो संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार के खिलाफ सीधे दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: सिद्धार्थनगर पुलिस ने गुम हुए 63 एंड्रॉइड फोन बरामद कर मालिकों को लौटाए

Get real time updates directly on you device, subscribe now.