NEET के बाद अब TET पेपर लीक, परीक्षा से पहले रद्द हुआ एग्जाम

Maharashtra TET Paper Leak: NEET परीक्षा को लेकर उठे विवादों के बाद अब महाराष्ट्र में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 का प्रश्न पत्र लीक होने का मामला सामने आया है। पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE), पुणे ने 28 जून 2026 को होने वाली TET परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है।

यह परीक्षा राज्य के 1,028 केंद्रों पर आयोजित होनी थी, जिसमें करीब 4.28 लाख अभ्यर्थी शामिल होने वाले थे। परीक्षा रद्द होने से लाखों उम्मीदवारों को बड़ा झटका लगा है। संभावना है कि जल्द ही नई परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।

Whatsapp Image 2026 06 27 At 1.31.49 Pm (1)

भिवंडी में छापेमारी के बाद सामने आया मामला

महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अनुसार, NEET 2026 के दौरान सामने आए कथित पेपर लीक मामलों को देखते हुए इस बार सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। इसके बावजूद शनिवार सुबह भिवंडी पुलिस को एक सूचना मिली, जिसके आधार पर छापेमारी की गई।

जांच के दौरान कुछ लोगों के पास ऐसे सवाल मिले, जो TET 2026 के असली प्रश्न पत्र से मेल खाते थे। इसके बाद परिषद के अधिकारियों ने जांच कर पुष्टि की कि बरामद सवाल वास्तविक पेपर का हिस्सा थे। मामले में भिवंडी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है।

पुलिस कर रही आरोपियों की तलाश

परिषद ने कहा है कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसलिए जांच पूरी होने तक परीक्षा स्थगित रहेगी। नई परीक्षा तिथि और अन्य जरूरी जानकारी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

फिलहाल पुलिस पेपर लीक करने वालों की तलाश में जुटी है और जल्द बड़े कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2025 में कोल्हापुर से भी TET पेपर लीक का मामला सामने आया था। लगातार दूसरी बार ऐसी घटना होने से परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.